Govardhan Puja 2026 Date and Time LIVE Updates: हर साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार ये पावन त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है. आमतौर पर गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है लेकिन इस साल त्योहार की सही तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है. इसी कड़ी में आज हम आपको गोवर्धन पूजा की सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त समेत जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं.
गोवर्धन पूजा तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर होगा.
गोवर्धन पूजा से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: क्या है गोवर्धन पूजा की पूजा विधि?
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं. इसे फूलों और पत्तियों से सजाएं. पास में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें. रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीपक से पूजा करें. भगवान को फल, मिठाई और अन्नकूट का भोग लगाएं. इसके बाद गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करें.
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: क्या है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त?
- सुबह का शुभ मुहूर्त: 6:41 से 8:51 बजे तक
- शाम का गौधूलि मुहूर्त: 5:30 से 5:56 बजे तक
Govardhan Puja 2026 LIVE Updates: क्या है गोवर्धन पूजा की सही तिथि और तारीख?
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को ही गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी.