विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2022

चाय नहीं, इस ड्रिंक का गर्मियों में करें सेवन, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी तरोताजा

Curry Patta Drink Benefits: हम सभी दिन की शुरूआत एक कप गर्म चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. लेकिन, गर्मियों की शुरूआत हो रही है ऐसे में चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

चाय नहीं, इस ड्रिंक का गर्मियों में करें सेवन, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी तरोताजा
Curry Patta Drink: भारतीय किचन में मौजूद मसाले औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं.
  • करी पत्ते को अंग्रेजी में करी लीफ कहते है.
  • करी पत्ते में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं.
  • करी पत्ता ड्रिंक का सेवन कर वजन को कम कर सकते हैं.

Health Benefits Of Curry Patta Drink: हम सभी दिन की शुरूआत एक कप गर्म चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. लेकिन, गर्मियों की शुरूआत हो रही है ऐसे में चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. गर्मियों में खुद को तरोताजा रखने के लिए आप चाय के बजाय इस हेल्दी ड्रिंक (Healthy Drink) का सेवन कर सकते हैं. असल में भारतीय किचन में मौजूद मसाले औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं, और एक ऐसा ही मसाला है करी पत्ता. करी (Curry Patta) पत्ते का वैज्ञानिक नाम है मुराया कोएनिजी है. इसे करी पत्ता, कड़ी पत्ता और मीठी नीम जैसे नामों से भी जाना जाता है. करी पत्ते को अंग्रेजी में करी लीफ कहते है. आपको बता दें कि करी पत्ते कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन के जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद हो सकते हैं.

करी पत्ती ड्रिंक का सेवन करने से होने वाले फायदे- Curry Patta Drink Peene Ke Fayde:

1. इम्यूनिटी-

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप करी पत्ते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. गर्मियों के मौसम में आप करी पत्ते के ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

jlvgtqf

गर्मियों के मौसम में आप करी पत्ते के ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. Photo Credit: iStock

2. पाचन-

चाय की जगह करी पत्ता ड्रिंक का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है तो आप सुबह खाली पेट करी पत्ते की चाय का सेवन कर सकते हैं.

3. संक्रमण-

मौसमी संक्रमण से बचने के लिए आप करी पत्ता ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. करी पत्ते में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो रोगाणुओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

4. मोटापा-

करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं. इन तत्वों में वजन को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं. करी पत्ता ड्रिंक का सेवन कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं.  

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curry Patta, Curry Patta Drink, Curry Patta Drink For Summer, Curry Patta Drinks Benefits, Summer Drinks, Summer Healthy Drink, Curry Leaf Juice, Curry Leave Drinks, Curry Leave Benefits, Curry Patta Juice, Summer Special Drinks Hindi, Instead Of Tea, Why Should Drink Curry Leave Chai, Curry Patta Chai, How To Use Curry Leave, How To Fresh In Summer, How To Look Fresh In Summer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com