अक्सर कहा जाता है कि कुकिंग करना एक आर्ट है और बेकिंग करना एक साइंस. घर पर माइक्रोवेव ओवन होने के बाद बेकिंग करना आसान हो गया है, लेकिन पूरी शिद्दत और मेहनत करने के बावजूद कई बार एक छोटी सी गलती आपकी पूरी मेहनत को बर्बाद कर सकती है. कई बार केक हार्ड हो जाता है, कुकीज बेक होते वक्त बिखर जाती हैं. ऐसे में शेफ पंकज भदौरिया आपको बताने जा रही हैं 5 बेहद आसान और जरूरी बेकिंग टिप्स जो आपकी बेकिंग को बनाएगी परफेक्ट और आपके केक को देगी जबरदस्त टेस्ट और ब्यूटीफुल लुक. तो चलिए आपको बताते हैं बेकिंग करते वक्त किन 5 जरूरी टिप्स का रखना है आपको खास ख्याल.
यहां देखें पोस्ट-
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
बेकिंग करते वक्त आपके काम आएंगी ये 5 बेकिंग टिप्स-
रूम टेम्प्रेचर का रखें ख्याल-
बेकिंग करते वक्त सबसे बड़ी गलती ये होती है जब हम अपने केक के इंग्रेडिएंट्स को रूम टेंपरेचर पर नहीं रखते. कई बार हम केक बनाते वक्त फ्रिज से बटर या फिर अंडे निकालते हैं या फिर ठंडा दूध निकाल कर सीधा बैटर में डाल देते हैं..ये तरीका गलत है. अगर आप सही बेकिंग करना चाहते हैं तो रूम टेंपरेचर का ख्याल रखना सबसे इंपॉर्टेंट बेकिंग टिप्स है. केक में मिलाए जाने वाले सभी इंग्रेडिएंट्स को पहले रूम टेम्प्रेचर पर लाएं उसके बाद ही बैटर में मिलाएं. खासतौर पर जब अंडे की बात आती है तो पहले उस रूम टेम्प्रेचर पर निकाल कर रख दें उसके बाद ब्रेक कर के बैटर में डालें. ऐसा करने से केक बहुत स्पंजी बनता है.
परफेक्ट मेजरमेंट है जरूरी-
अगर आप चाहते हैं कि आपका केक बहुत स्पंजी और परफेक्ट बने तो उसके लिए परफेक्ट मेजरमेंट बहुत ज्यादा जरूरी है. परफेक्ट बेकिंग में मेजरमेंट सही तरीके से किया जाना उतना ही इंपॉर्टेंट है जितना आप के लिए परफेक्ट केक बनाना है. क्योंकि अगर मेजरमेंट सही नहीं होगा तो बेकिंग ठीक तरीके से नहीं हो पाएगी और आपका केक या तो हार्ड हो जायेगा या फिर टेस्ट में खराब हो जाएगा. इसलिए बेकिंग करते वक्त आप बेकिंग मेजरमेंट करने वाले बर्तन अपने साथ जरूर रखें, जिससे आप ठीक और पर्फेक्ट तरीके से नाप तौल कर इंग्रेडिएंट्स को अपने बेकिंग में इस्तेमाल कर सकें.
माइक्रोवेव ओवन को प्री हीट करें-
प्रॉपर मेजरमेंट के साथ बैटर तैयार करने और पूरी मेहनत करने के बाद भी कई बार बेकिंग ठीक तरीके से नहीं हो पाती. इसके पीछे का बड़ा कारण है माइक्रोवेव में डायरेक्टली केक या कुकीज बेक करने के लिए रख देना. अगर आप चाहते हैं कि आपका केक या कूकीज सही तरीके से बेक हो तो आप बेकिंग के थोड़ा पहले अपने ओवन को 15 मिनट के लिए प्री हीट कर लें. ऐसा करने से आप परफेक्ट बेकिंग कर पाएंगे.
बेकिंग ट्रे को पहले तैयार कर लें-
कई बार केक बनाते वक्त गलती ये हो जाती है कि पहले लोग बैटर तैयार कर लेते हैं उसके बाद बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाकर उसे तैयार करते हैं. ऐसा करने से आपका बाहर रखा हुआ बैटर केक के टेस्ट को बिगाड़ सकता है. ऐसे में केक बनाने की शुरुआत करने से पहले ही बेकिंग ट्रे को अच्छी तरह से तैयार कर लें. उसमें पहले थोड़ा सा ऑयल लगाएं ऊपर से बटर पेपर लगाकर बेकिंग के लिए रेडी कर लें.
इंग्रेडिएंट्स को ओवर मिक्स ना करें-
पहले से चली आ रही एक गलत धारणा है कि बैटर को जितना ज्यादा फेटेंगे उतना ही स्पंजी और अच्छा केक बनेगा. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह बिल्कुल गलत है. बेकिंग करते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि सभी इंग्रेडिएंट्स को जरूरत से ज्यादा मिक्स ना करें. ओवर मिक्स करने से आपकी बेकिंग बिगड़ सकती है. इसलिए इंग्रेडिएंट्स को उतना ही मिक्स करें जितना जरूरी है और जितने में एक अच्छा बैटर तैयार हो सके
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है..
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं