विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

Bhai Dooj 2021: कल है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और रेसिपी

Bhai Dooj 2021 Recipe: कल भाई दूज का पर्व है. दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. भाई दूज को भैयादूज, भाऊ बीज और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है.

Bhai Dooj 2021: कल है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और रेसिपी
Bhai Dooj 2021: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है.
  • भाई दूज दीपावली के बाद आने वाला एक पर्व है.
  • खजूर और नट्स के लड्डू बहुत टेस्टी होते हैं.
  • खजूर और नट्स के लड्डू को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Bhai Dooj 2021 Recipe:  कल भाई दूज का पर्व है.  दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. भाई दूज को भैयादूज, भाऊ बीज और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज (Bhai Dooj 2021)  मनाया जाता है. इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए माथे पर तिलक लगाती हैं. इसके बदले भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तोहफा देते हैं. मान्यता है कि भाई दूज (Bhai Dooj Recipe)  के दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा भी जरूर सुननी और पढ़नी चाहिए. इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. भाई दूज दीपावली के बाद आने वाला एक ऐसा पर्व है, जो भाई के प्रति बहन के अगाध प्रेम और स्नेह को दर्शाता है. 

भाई दूज स्पेशल डेट्स एंड नट्स लड्डू रेसिपीः (Bhai Dooj Special Dates And Nuts Ladoo Recipe)

भाई दूज एक ऐसा पर्व है जो रक्षा बंधन के बाद दूसरा भाई बहन का त्योहार है. दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करती हैं. कहते हैं न किसी भी रिश्ते को और खूबसूरत और मीठा बनाने के लिए मीठे के साथ शुरूआत करनी चाहिए. आप भी अपने भाई, बहन को स्पेशल फील कराने के लिए आप इस दिन कुछ स्पेशल बना के अपने रिश्ते में और मिठास घोल सकते हैं. खजूर और नट्स से तैयार किए गए ये लड्डू काफी टेस्टी और हेल्दी होते हैं. इसे आप काफी कम समय में बना सकते हैं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.  

6un996l8

भाई दूज एक ऐसा पर्व है जो रक्षा बंधन के बाद दूसरा भाई बहन का त्योहार है.  

भाई दूज 2021 शुभ मुहूर्तः (Bhai Dooj Shubh Muhurat)

भाई दूज का त्योहार इस साल 6 नवंबर 2021, दिन शनिवार को है

शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक है.

भाई दूज पूजा विधिः (Bhai Dooj Pujan Vidhi)

भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. फिर घर के मंदिर में दीप जलाकर भगवान से प्रार्थना करें. पूजा शुरू करते समय सबसे पहले भगवान गणेश और विष्णू जी का ध्यान करें. भाई दूज के दिन भाई तिलक लगाते हैं. तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें. भाई के हाथ में कलावा बांधें. भाई को मिठाई खिलाएं. मिठाई खिलाने के बाद भाई को खाना खिलाएं. इस दिन बाई बहन को गिफ्ट भी देते हैं. 

Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhai Dooj 2021, Bhai Dooj 2021 Hindi, Bhai Dooj 2021 Special Recipe, Bhai Dooj 2021 Sweet Recipe, Bhai Dooj 2021 Celebration, Bhai Dooj 2021 Wishes, Bhai Dooj 2021 Shubh Muhurat, Bhai Dooj 2021 Pujan Vidhi, Bhai Dooj 2021 Ladoo Recipe, भाई दूज, भाई दूज 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com