विज्ञापन

4 घंटे में दिल्ली से झांसी, यूपी-MP- राजस्थान तक की कनेक्टिविटी, योगी सरकार ने मंजूर किया नया एक्सप्रेसवे

Jhansi Link Expressway: यूपी सरकार ने 7968 करोड़ रुपये की लागत वाले झांसी लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है. यह कॉरिडोर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़कर यमुना, आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंच बनाएगा.

4 घंटे में दिल्ली से झांसी, यूपी-MP- राजस्थान तक की कनेक्टिविटी, योगी सरकार ने मंजूर किया नया एक्सप्रेसवे
दिल्ली-झांसी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, नया एक्सप्रेसवे बदलेगा बुंदेलखंड की तस्वीर (प्रतीकात्मक इमेज)
NDTV

बुंदेलखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है. यूपी सरकार ने प्रस्तावित 'झांसी लिंक एक्सप्रेसवे' को मंजूरी दे दी है. यह लिंक एक्सप्रेसवे पूरे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाला है. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली-एनसीआर से बुदेंलखंड तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा. इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे से यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान तक की कनेक्टिविटी सुपरफास्ट हो जाएगी. यह खास लिंक एक्सप्रेसवे यूपी के अन्य चार एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा. योगी कैबिनेट ने इस लिंक एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए करीब 8000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ी सभी जरूरी बातें हम यहां बता रहे हैं.

यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. कैबिनेट ने 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के विकास को मंजूरी प्रदान कर दी है. यह एक्सप्रेसवे करीब 106 किलोमीटर का होगा.

बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को मिलेगा सीधा लाभ

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र, डिफेंस कॉरिडोर और जनपद झांसी के आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड इलाके को देश और यूपी के अन्य कई शहरों से सीधी कनेक्टिविटी देगा. प्रोजेक्ट के निर्माण की अनुमानित लागत 7,968.30 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है. निर्माण कार्य के लिए होने वाला पूरा व्यय भार राज्य सरकार खर्च करेगी. केंद्र सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की वित्तीय भागीदारी प्रस्तावित नहीं है.

जल्द शुरू होगा निर्माण

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. सरकार का लक्ष्य प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करना है, जिससे पूरे इलाके को जल्द बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण बीडा और डिफेंस कॉरिडोर के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से औद्योगिक गतिविधियों, निवेश और कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना है. एक्सप्रेसवे के निर्माण होने के बाद इलाके में रोजगार भी बढ़ेंगे.

4 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

  1. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे: झांसी लिंक एक्सप्रेसवे यूपी में जालौन जिले के फूलपुरा (चेनेज 170+300)पर सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा.
  2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इटावा के कुदरैल गांव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिलता है. इससे झांसी से आगरा और लखनऊ तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी.
  3. यमुना एक्सप्रेसवे: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिये वाहन आगरा पहुंचकर ग्रेटर नोएडा, दिल्ली जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे. इससे दिल्ली एनसीआर तक का सफर आसान होगा.
  4. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: लखनऊ पहुंचने के बाद वाहन आउटर रिंग रोड के जरिये सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़कर गाजीपुर,आजमगढ़ की तरफ जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को UP कैबिनेट की मंजूरी, मेरठ-मुजफ्फरनगर से अमरोहा-बिजनौर तक मौज, हरिद्वार तक सफर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi Link Expressway, Jhansi Link Expressway News, Jhansi Link Expressway Route, Jhansi Link Expressway News In Hindi, Jhansi Link Expressway Route Map
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com