विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2021

Walnuts Health Benefits: रोजाना अखरोट खाने के पांच जबरदस्त फायदे

Health Benefits of Walnuts: अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. अखरोट प्लांट बेस्ड प्रोटीन का रिच सोर्स है. अखरोट को कई तरह के फूड में इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें मुख्य रूप से केक, कुकीज और एनर्जी बार शामिल है.

Walnuts Health Benefits: रोजाना अखरोट खाने के पांच जबरदस्त फायदे
Walnuts Benefits: अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
  • अखरोट प्लांट बेस्ड प्रोटीन का रिच सोर्स है.
  • अखरोट में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
  • अखरोट में कैलोरी कम होती है.

Benefits Of Eating Walnuts:  अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. अखरोट प्लांट बेस्ड प्रोटीन का रिच सोर्स है. अखरोट को कई तरह के फूड में इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें मुख्य रूप से केक, कुकीज और एनर्जी बार आदि शामिल है. आपको बता दें कि अखरोट में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो स्वास्थ्य को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं इसमें पाया जाने वाला पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद कर सकता है.

अखरोट खाने के फायदेः (Akhrot Khane Ke Fayde)

1. मेमोरीः

अखरोट सिर्फ दिखने में ही दिमाग की तरह नहीं है. बल्कि ये दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. अखरोट में पाए जाने वाले गुड फैट्स और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर दिमाग को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

5bfion1g

अखरोट सिर्फ दिखने में ही दिमाग की तरह नहीं है. बल्कि ये दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

2. दिलः

अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाया जाता है. जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. अखरोट को डाइट में शामिल कर दिल संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है.

3. कब्जः

अखरोट खाने से कब्ज, पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. आपको बता दें कि अखरोट में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है.

4. वजनः

मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आप अफनी डाइट में अखरोट को शामिल कर सकते हैं. अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलोरी कम होती है, जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं. 

5. डायबिटीजः

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है अखरोट का सेवन. रोजाना अखरोट के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Walnuts, Walnuts Benefits, Walnuts Benefits In Hindi, Walnuts Disadvantage, Walnuts Consumption, Walnuts For Ageing, Walnuts For Brain, Walnuts For Breakfast, Walnuts For Diabetes, Walnuts For Diabetes Patients, Walnuts Beneficial For Health, Walnuts And Type 2 Diabetes, Walnuts For Good Health, Walnuts For Heart, Walnuts For High Blood Pressure, Walnuts For Health, Akhrot, Akhrot Khane Ke Fayde, Health Benefits Of Walnuts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com