- आंवला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.
- आयुर्वेद में आंवले को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है.
- आंवले के मुरब्बे के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
Amla Murabba Health Benefits: सर्दी के मौसम में आंवले को डाइट में शामिल कर कई लाभ पा सकते हैं. आंवले को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. आंवले (Amla Murabba Benefits) को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं जैसे, अचार, जूस, मुरब्बा, चटनी आदि. आयुर्वेद में आंवले (Amla Health Benefits) को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. आंवले में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. सर्दियों के मौसम में आंवले के मुरब्बे के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. आंवला मुरब्बा खाने से सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि, त्वचा, आंखों और कई बीमारियों से बचा जा सकता है. तो देर किस बात कि जानते हैं आंवला मुरब्बा खाने के फायदे.
आंवला मुरब्बा खाने के फायदेः (Health Benefits Of Eating Amla Murabba)
1. इम्यूनिटीः
आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. रोजाना सुबह एक आंवले के मुरब्बे का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है.Photo Credit: iStock
2. हड्डियोंः
आंवला मुरब्बे का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. क्योंकि आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से भी राहत पाई जा सकती है.
3. शुगर लेवलः
आंवले में क्रोमियम तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन हार्मोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं. आंवले के मुरब्बे को डाइट में शामिल कर शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
4. बालोंः
सर्दियों के मौसम में बालों की समस्या अक्सर परेशान करती है. बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए आप आंवले के मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं.
5. झुर्रियोंः
आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और कई ऐसे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. आंवले के मुरब्बे के सेवन से चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं