विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2017

टीवी के नैतिक सिंघानिया बने पिता, साझा की पत्नी निशा रावल के साथ बेटे की पहली तस्वीर

पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभा चुके अभिनेता करण मेहरा पिता बन गए हैं.

टीवी के नैतिक सिंघानिया बने पिता, साझा की पत्नी निशा रावल के साथ बेटे की पहली तस्वीर
करण मेहरा और निशा रावल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे.
  • सोशल मीडिया पर करण मेहरा ने साझा की पिता बनने की खुशखबरी
  • 2012 में हुई थी करण मेहरा और निशा रावल की शादी
  • फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर करीब आए थे करण और निशा
नई दिल्ली: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के चर्चित किरदार नैतिक यानी करण मेहरा पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया है. करण मेहरा ने फैन्स के साथ यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर साझा की है. करण ने बेटे की पहली तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके नवजात शिशु के पैर दिखाई दे रहे हैं. करण मेहरा और निशा रावल ने बेटे के पैरों को पकड़कर रखा है. पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए करण मेहरा ने लिखा, "इन छोटे से पैरों ने हमारे दिलों पर बड़ा निशान छोड़ा है, जिसे मैं शब्दों के जरिए बयां नहीं कर सकता हूं. हम जीवन की नई यात्रा के लिए तैयार हैं, हमें आशीर्वाद के तौर पर एक बेटा मिला है."
 

मंगलवार को निशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की यात्रा के दौरान दोस्तों और पति को धन्यवाद दिया था. अपनी इस प्रेग्नेंसी की यात्रा के दौरान निशा फैन्स को अपडेट रखती थीं. अपने बेबी बंप की वो लगातार तस्वीरें शेयर किया करती थीं. बेबी शॉवर से लेकर मैटरनिटी शूट की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई थी. 
 
 

A post shared by Nisha Rawal (@missnisharawal) on


 
 

A post shared by Nisha Rawal (@missnisharawal) on


 
 

A post shared by Nisha Rawal (@missnisharawal) on


 
 

A post shared by Nisha Rawal (@missnisharawal) on


करण और निशा की मुलाकात फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी. इस फिल्म में निशा रावल ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था. वहीं, बतौर डिजाइनर करण मेहरा फिल्म से जुड़े थे. लंबे अफेयर के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी की थी. शादी के तुंरत बाद जोड़ी ने 'नच बलिए सीजन 5' में हिस्सा लिया था.
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra) on


गौरतलब है कि, करण मेहरा ने करीब 7 सालों तक स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया था. करण के साथ इस शो में हिना खान ने उनकी पत्नी अक्षरा सिंघानिया का रोल प्ले किया. दोनों की जोड़ी काफी हिट थी. लेकिन 'बिग बॉस सीजन 10' का हिस्सा बनने के लिए करण मेहरा ने शो को छोड़ दिया था. इसके बाद हिना खान ने भी शो के दूरी बना ली.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Mehra, Karan Mehra Baby Boy, Nisha Rawal, Karan Mehra Nisha Rawal Baby Boy, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Nach Baliye 5, Karan Mehra Bigg Boss 10
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com