विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2013

उम्मीद है कि दिल्ली गैंगरेप की दर्दनाक घटना दोहराई नहीं जाएगी : शाहरुख

शाहरुख ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी घटना फिर नहीं होगी। इस मामले में पीड़िता बहुत बहादुरी से लड़ी और उसने अपनी जान गंवाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली की एक चलती बस में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म जैसी भयानक घटनाएं दोहराई नहीं जाएंगी।

शाहरुख ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी घटना फिर नहीं होगी। इस मामले में पीड़िता बहुत बहादुरी से लड़ी और उसने अपनी जान गंवाई। अमेरिका ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 23 वर्षीय पीड़िता को महिलाओं के प्रतिष्ठित बहादुरी पुरस्कार के लिए चुना है। यह पुरस्कार शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया जाएगा।

शाहरुख ने इस संबंध में कहा, यह अच्छी बात है कि वे उसे सम्मानित कर रहे हैं, लेकिन मैं सम्मान के लिए मरना पसंद नहीं करूंगा। मुझे नहीं लगता कि किसी पुरुष या महिला को सम्मान के लिए अपनी जान गंवानी चाहिए, बल्कि उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शाहरुख खान, दिल्ली गैंगरेप, Shah Rukh Khan, Delhi Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com