विज्ञापन

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने इलायची के नाम पर किया पान मसाला कंपनी का विज्ञापन

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पान मसाला ब्रांड्स के विज्ञापन करके सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन यह मुद्दा हमेशा विवादास्पद रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जनता की नजर में ऐसे ऐड्स युवाओं पर गलत असर डालते हैं.

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने इलायची के नाम पर किया पान मसाला कंपनी का विज्ञापन
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने इलायची के नाम पर किया पान मसाला कंपनी का विज्ञापन

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पान मसाला ब्रांड्स के विज्ञापन करके सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन यह मुद्दा हमेशा विवादास्पद रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जनता की नजर में ऐसे ऐड्स युवाओं पर गलत असर डालते हैं, क्योंकि पान मसाला अक्सर तंबाकू से जुड़ा होता है और मुंह के कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है. फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन लंबे समय से पान मसाला के साथ जुड़े हुए हैं. शाहरुख खान ने भी कुछ ऐड्स में हिस्सा लिया, जिससे फैंस हैरान हुए. टाइगर श्रॉफ भी एक ब्रांड के साथ नजर आए. 

यह सितारे भी रहे पान मसाला ऐड का हिस्सा

सलमान खान इलायची और केसर के नाम पर पान मसाला के ऐड्स से जुड़े है. अक्षय कुमार ने भी एक ऐड किया, लेकिन बाद में उन्होंने इससे दूरी बनाई और माफी मांगी. इतना ही नहीं सौंफ और इलायची के नाम पर रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे भी पान मासाला के ब्रांड्स से जुड़े रहे हैं. पुराने दौर में अमिताभ बच्चन और संजय दत्त जैसे सितारे भी ऐसे प्रचार में शामिल हो चुके हैं.भारत में तंबाकू उत्पादों के सीधे विज्ञापन पर सख्त पाबंदी है, इसलिए कंपनियां सरोगेट तरीके अपनाती हैं – जैसे इलायची, सौंफ या पान मसाला के नाम पर टीवी, होर्डिंग्स और सोशल मीडिया पर ऐड्स चलाती हैं. लेकिन कई बार ये ऐड्स भ्रामक बताए जाते हैं. हाल ही में सलमान खान के खिलाफ राजस्थान में पान मसाला विज्ञापन मामले में दोबारा वारंट जारी हुआ है. 

इन सितारों ने किया ऑफर रिजेक्ट

यह आदेश 'राजश्री पान मसाला' (केसर युक्त इलायची) के भ्रामक विज्ञापन पर लगी अदालती रोक की अवहेलना करने के मामले में दिया गया है. कोर्ट की रोक के बावजूद भ्रामक विज्ञापन जारी रखने पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए सलमान को 23 फरवरी को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं. इस मुद्दे का दूसरा पहलू यह भी है कि अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन, अल्लू अर्जुन और यश जैसे कई बड़े सितारे पान मसाला के ऐसे ऑफर ठुकरा दिए, जो सराहनीय कदम है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Ajay Devgn, Shah Rukh Khan, Pan Masala Ad, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com