यह ख़बर 25 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अनुष्का ने कहा, शाहरुख हैं सबसे ज्यादा रुमानी

खास बातें

  • अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में शाहरुख खान के साथ रोमांस से भरा किरदार किया था। अनुष्का के मुताबिक शाहरुख सबसे रुमानी कलाकार हैं।
मुंबई:

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में अभिनेता शाहरुख खान के साथ रोमांस से भरा किरदार किया था। अनुष्का के मुताबिक शाहरुख पर्दे के पीछे और पर्दे पर सबसे रुमानी कलाकार हैं।

पत्रकारों द्वारा सबसे रुमानी अभिनेता का नाम पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा, आपको सच में मुझसे यह सवाल पूछना है? बेशक शाहरुख खान। पर्दे के पीछे और आगे शाहरुख सबसे ज्यादा रुमानी हैं। उन्होंने यह बात गहनों के ब्रांड 'गीतांजली' की नई शृंखला वैलेंटाइन जारी करने के दौरान गुरुवार को कही।

उन्होंने कहा, वह (शाहरुख) महिलाओं की काफी इज्जत करते हैं और मुझे यह सबसे अच्छा लगता है। वह बेहद प्यारे हैं। अनुष्का को प्यार का दिखावा करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, प्यार किसी के मन की चीज है। मुझे सादगी पसंद है। मैं प्यार छोटे मनोभाव में ढूंढ लूंगी, न कि किसी दिखावे में।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अक्सर चुलबुली लड़की के रूप में नजर आने वाली अनुष्का की आखिरी फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' थी और उनकी आगामी फिल्में 'पी.के' और 'बॉम्बे वेलवेट' है।