विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2017

अनुष्‍का शर्मा ने क्‍यों कहा, 'शाहरुख खान तो माइक से भी रोमांस कर सकते हैं...'

अनुष्का ने कहा, 'मेरी नजर में, शाहरुख खान माइक से भी रोमांस कर सकते हैं. वह उसी तरह प्यार से माइक को भी देख सकते हैं, जिस प्यार से वह दुनिया की सबसे सुंदर महिला को देखेंगे.'

अनुष्‍का शर्मा ने क्‍यों कहा, 'शाहरुख खान तो माइक से भी रोमांस कर सकते हैं...'
फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' के नए गाने के रिलीज पर शाहरुख और अनुष्‍का.
  • अनुष्‍का ने कहा, 'मेरी नजर में, शाहरुख खान माइक से भी रोमांस कर सकते हैं'
  • अनुष्‍का के साथ तीसरी फिल्‍म में नजर आने वाले हैं किंग खान
  • शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्‍त को रिलीज होने वाली है
नई दिल्‍ली: 'जब हैरी मेट सेजल' में तीसरी बार शाहरुख खान के साथ काम कर रही एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा शाहरुख को काफी अच्‍छे से जानती हैं और 'रोमांस के बादशाह' कहलाने वाले शाहरुख की उन्‍होंने कुछ अनोखी तारीफ कर दी है. शाहरुख खान स्‍क्रीन पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस कर चुके हैं लेकिन सिर्फ लड़कियों के साथ नहीं, शाहरुख खान को माइक के साथ भी रोमांस कर सकते हैं. यह हम नहीं बल्कि शाहरुख खान की हीरोइन अनुष्‍का शर्मा कह रही हैं. शाहरुख खान रोमांस को लेकर इतने सहज हैं कि अनुष्‍का के लिए 'जब हैरी मेट सेजल' में रोमांटिक सीन करना काफी आसान हो गया. बुधवार को शाहरुख, अनुष्‍का और इम्तियाज अली ने इस फिल्‍म का एक और गाना रिलीज किया. इस मौके पर भी प्रमोशन की नई स्‍टाइल अपनाते हुए शाहरुख और अनुष्‍का ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक डेट इंजॉय की.
 
jab harry met sajal
'जब हैरी मेट सेजल' के नए गाने 'हवाएं' में अनुष्‍का और शाहरुख.

यह भी पढ़ें: विवाद से परेशान होकर मधुर भंडारकर बोले- मैं किसी को 'इंदु सरकार' नहीं दिखाऊंगा

अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की थी. अब अनुष्का 51 वर्षीय अभिनेता के साथ तीसरी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में काम कर रही हैं. न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार इस मौके पर शाहरुख खान के साथ रोमांस करने के सवाल पर अनुष्का ने मीडिया से कहा, 'बहुत आसान था. वह बहुत सहज व्यवहार करते हैं. यदि आप इस गाने को देखेंगे, तो आपको महसूस होगा कि जब वह प्यार से आपकी ओर देख रहे होते हैं, तब उनकी आंखों में बहुत सहजता होती है.'
 
jab harry met sajal

'हवाएं' गाने के रिलीज के मौके पर अनुष्‍का और शाहरुख के साथ नजर आए इम्तियाज.


यह भी पढ़ें: पापा शाहरुख खान कर रहे हैं काम और बेटी सुहाना कुछ ऐसे ले रही है 'सनबाथ'

'हवाएं' गाने की रिलीज के मौके पर अनुष्का ने कहा, 'मेरी नजर में, शाहरुख खान माइक से भी रोमांस कर सकते हैं. वह उसी तरह प्यार से माइक को भी देख सकते हैं, जिस प्यार से वह दुनिया की सबसे सुंदर महिला को देखेंगे.' इस पर, शाहरुख ने मजाकिया लहजे में कहा, 'जब तक आप इस माइक को पकड़े रहेंगी, जब तक मैं इससे रोमांस करूंगा, वरना नहीं.' इस अवसर पर फिल्म के निर्माता इम्तियाज अली और संगीतकार प्रीतम भी मौजूद थे.


VIDEO: 'जब हैरी मेट सेजल' में पहली बार गुजराती लड़की बनेंगी अनुष्‍का.



(इनपुट आईएएनएस से भी)


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Jab Harry Met Sejal, Jab Harry Met Sejal Song, Anushka Sharma, Shahrukh Khan Romance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com