सलमान खान ने 32 करोड़ एडवांस टैक्स भरा, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा

सलमान खान ने 32 करोड़ एडवांस टैक्स भरा, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा

सलमान खान (फाइल फोटो)

मुंबई:

2015-16 में सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स भरकर सलमान खान बॉलीवुड नगरी के पहले नंबर के टैक्सपेअर बन गए हैं। 'भाईजान' ने पिछले साल फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं और 32 करोड़ का टैक्स भरा। अक्षय ने 2015-16 में 30 करोड़ का एडवांस टैक्स भरा, जो 2014-15 में भरे 23 करोड़ एडवांस टैक्स से कहीं ज्यादा है।

रणबीर भी पीछे नहीं
दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर का बॉक्स ऑफिस पर चाहे यह साल अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन 2014-15 के 19 करोड़ एडवांस टैक्स के मुकाबले उन्होंने 2015-16 के लिए 22.3 करोड़ का एडवांस टैक्स भरकर सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर नाम दर्ज कराया है। चौथे नंबर पर हैं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान, जिन्होंने साल 2015-16 के लिए 20 करोड़ का एडवांस टैक्स भरा है।

शाहरुख ने इतना भरा
शाहरुख ने 2014-15 में 32 करोड़ का एडवांस टैक्स भरा, जिसमें इस साल गिरावट आई है। पांचवें नंबर पर हैं, आमिर खान, जिन्होंने 2014-15 में 15.8 करोड़ के मुक़ाबले 19.6 करोड़ का एडवांस टैक्स भरा। बिग बी ने 17.5 करोड़ का एडवांस टैक्स भरा जो कि 2014-15 में दिए 29.2 करोड़ से कम है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा ने  2014-15 में दिए 2.46 करोड़ के मुक़ाबले साल 2015-16 में 1.45 टैक्स भरा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com