नई दिल्ली:
वेब सीरीज “इनसाइड एज” इन दिनों सुर्खियों में है. इसका विषय क्रिकेट है. फिर बात क्रिकेट की हो तो उसमें ग्लैमर का छौक लगना स्वाभाविक ही है. आजकल इसमें कुछ ऐसा ही चल रहा है. पिछले दिनों रिचा चड्ढा ने अपने को-स्टार और सिंगर-एक्टर करन ओबेरॉय के साथ एक इंटिमेट सीन किया है.
यह भी पढ़ें: कॉपीराइट को लेकर अक्षय कुमार की 'टॉयलेट...' से 'गुटरुं गुटरगूं' की जंग
करण इस बारे में बताते हैं, 'यह पहला मौका था जब मैं इंटिमेट सीन कर रहा था. इंटिमेट सीन करना आसान नहीं था. वह भी उस समय जब आपके शरीर पर बहुत ही कम कपड़े हों और फिर ढेर सारी आंखें इस इंतजार में हों कि आप परफेक्ट सीन दें. लेकिन रिचा ने इस सीन को बेहतरीन ढंग से अंजाम दिया और बहुत ही प्रोफेशनल अंदाज से भी.” करन मानते हैं कि इस तरह के सीन को लेकर आज समाज खुल गया है क्योंकि अब इस तरह की बातें कोई बुरी बात नहीं रह गई हैं.
यह भी पढ़ें: 'ए जेंटलमैन': अपना 'सुंदर, सुशील और रिस्की' स्टाइल दिखाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा बेकरार
इस सीरीज को अमेजन के लिए एक्सल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. इसमें करन उभरते सुपरस्टार के किरदार में हैं, जिसके साथ ढेर सारे स्कैंडल जुड़े हैं और ग्रे कैरेक्टर है. रिचा चमक खोती ऐक्ट्रेस का किरदार निभा रही है. इस शो में रिचा के अलावा तनुज विरवानी, विवेक ओबेरॉय और अंगद बेदी हैं.
VIDEO: फिल्म रिव्यू : 'मुबारकां' की कहानी और अभिनय है दमदार
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Richa Chadda, Inside Edge, Inside Edge Web Series