मुंबई:
बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता प्राण को उपनगरीय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।
लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. सुधीर दगाओकर ने बताया, उन्हें पिछले शुक्रवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह चेकअप के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन सांस की समस्या होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। वह ठीक-ठाक हैं और अभी अस्पताल में ही हैं। वैसे चिंता की कोई बात नहीं है। 92 वर्ष के प्राण हिन्दी सिनेमा के सबसे चर्चित खलनायक रहे हैं। उनकी रौबदार आवाज और अभिनय का अनोखा अंदाज एक समय फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था। उन्होंने करीब 350 फिल्मों में अभिनय किया।
उनकी चर्चित फिल्मों में ‘खानदान’, ‘औरत’, ‘बड़ी बहन’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘हाफ टिकट’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘डॉन’ और ‘जंजीर’ शामिल है। उन्हें 2001 में भारत सरकार ने भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं