विदेशों में छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब करेंगी बराक ओबामा के साथ डिनर

विदेशों में छाई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब करेंगी बराक ओबामा के साथ डिनर

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस सप्ताहांत व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में शिरकत करेंगी। प्रियंका ने इस बात की पुष्टि ट्विटर के जरिये की है।

प्रियंका ने ट्विटर पर की पुष्टि
मिस वर्ल्ड रह चुकीं 33 साल की चोपड़ा ने ट्विटर पर एक प्रशंसक को जवाब देते हुए लिखा, ‘हां मैं हिस्सा लूंगी।’ डिनर में विल स्मिथ, जाडा पिनकेट स्मिथ, केरी वाशिंगटन, शोंडा राइम्स, किम करदाशियां की मॉडल बहन केंडल जेनर समेत हॉलीवुड की अन्य नामचीन हस्तियां हिस्सा लेंगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com