विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत दौरे, PM मोदी से आज अहम मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी बात

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्युंग का आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद सुबह 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत दौरे, PM मोदी से आज अहम मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी बात
दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्युंग का दिल्‍ली पहुंचने पर शानदार स्‍वागत किया गया.
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं.
  • राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद ली जे म्युंग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे.
  • दोनों के बीच व्यापार, निवेश, एआई, सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर बात होगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग अपनी पहली भारत यात्रा पर तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्‍ली पहुंचे, जहां उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. उनके साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम हेया क्‍युंग भी हैं. दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और बिजनेस लीडर्स के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है. म्‍युंग का आज सुबह राष्‍ट्रपति भवन में औपचारिक स्‍वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी. 

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्युंग का सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे राजघाट पर पुष्‍पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद सुबह 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में म्‍युंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात होगी. शाम को म्‍युंग राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. 

ये भी पढ़ें: जंग के लिए बेताब हो रहे किम जोंग उन? साउथ कोरिया ने कहा- उत्तर कोरिया ने समुद्र में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर होगी चर्चा 

राष्ट्रपति ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच विभिन्‍न द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी. इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण और उभरती टेक्‍नोलॉजी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी. 

ये भी पढ़ें: स्कूल है या 5-स्टार होटल? दक्षिण कोरिया के 'मिड-डे मील' का वीडियो देख इंटरनेट पर मच गया तहलका

ये है दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति का आज का कार्यक्रम: 

  • सुबह 9:00 बजे: राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
  • सुबह 9:40 बजे: राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
  • सुबह 11:30 बजे: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
  • दोपहर 1:05 बजे: समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान होगा 
  • शाम 4:15 बजे: भारत मंडपम में भारत-कोरिया व्यापार मंच
  • शाम 7:00 बजे: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात

दिल्‍ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा ने किया स्‍वागत 

इससे पहले, राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के दिल्‍ली पहुंचने पर कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने उनका स्‍वागत किया. 

इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पधारे, कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का हार्दिक स्वागत है. राष्ट्रपति ली की भारत की यह पहली यात्रा है. राष्ट्रपति ली का स्वागत कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री, हर्ष मल्होत्रा ​​ने किया. यह यात्रा भारत-कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है."

वहीं द‍िल्‍ली आने के बाद राष्ट्रपति म्युंग ने रविवार शाम को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से शिष्टाचार भेंट की. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com