विज्ञापन

'आप बल्लेबाजी के दौरान गुस्से में थे?', तनाव से लेकर जीवनदान तक, रिंकू ने बताया क्यों दिमाग नहीं कर रहा था काम

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बाद जब रिंकू सिंह से पुछा गया कि क्या आज आप बल्लेबाजी करते दौरान गुस्से में थे? इसके जवाब में उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.

'आप बल्लेबाजी के दौरान गुस्से में थे?', तनाव से लेकर जीवनदान तक, रिंकू ने बताया क्यों दिमाग नहीं कर रहा था काम
Rinku Singh

आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला रविवार (19 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता में खेला गया. जहां कोलकाता की टीम रोमांचक मुकाबले में दो गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो टीम के उपकप्तान स्वयं रिंकू सिंह रहे. जिन्होंने 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 रनों की नाबाद जुझारू पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस ड्रेसिंग रूम में लौटे. मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आज आप बल्लेबाजी करते दौरान गुस्से में थे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'कभी-कभी ऐसा होता है जब कुछ चीजें आपके पक्ष में नहीं होती हैं तो आप उस तीव्रता को महसूस करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं था कि मैं अपने शॉट्स खेलने में हिचकिचा रहा था या अनिश्चित था. मेरा इरादा बस मैच को अंत तक ले जाने का था. क्योंकि मैंने कोच और अपने बल्लेबाजी साथी से भी बात की थी. मकसद था कि मैच को अंत तक ले जाया जाए क्योंकि मैच मुश्किल स्थिति में पहुंच गया था.'

रिंकू से जब मिले जीवनदान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'ऐसा कभी-कभी होता है. उस दौरान दिमाग सही तरह से काम नहीं करता है और आप गलत शॉट्स लगा देते हैं. मगर शुक्र है, किस्मत मेरे साथ थी और आखिरकार हम मैच जीतने में कामयाब रहे.'

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत पर विचार साझा करते हुए रिंकू ने कहा, 'इस जीत से हमारा हौसला काफी बुलंद होगा. आगे भी हम इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.'

केकेआर को मिली सीजन की पहली जीत 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत जारी सीजन में केकेआर की पहली जीत है. कोलकाता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में 155/9 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने लक्ष्य को 19.4 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. रिंकू सिंह सर्वोच्च स्कोरर रहे. 

यह भी पढ़ें- IPL में मोहम्मद शमी जितना महान हुए जोफ्रा आर्चर, बनाया गजब का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com