विज्ञापन

KKR vs RR IPL 2026 Highlights: रिंकू के नाबाद अर्द्धशतक से कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals IPL 2026 Highlights: ईडन गार्डन में रिंकू सिंह के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया. यह कोलकाता की सीजन की पहली जीत है.

KKR vs RR IPL 2026 Highlights: रिंकू के नाबाद अर्द्धशतक से कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals IPL 2026 Highlights

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals IPL 2026 Highlights: ईडन गार्डन में रिंकू सिंह के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया. यह कोलकाता की सीजन की पहली जीत है. कोलकाता को इसके लिए 6 मैचों का इंतजार करना पड़ा है. राजस्थान से मिले 156 के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने 5 के स्कोर पर टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे के विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर यहां से कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभालने का प्रयास किया. लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने जडेजा औ अश्विन ने इन दोनों को पवेलियन की राह दिखाई. 70 के स्कोर पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. हालांकि, आखिरी में रिंकू सिंह ने एक छोर संभाला और अनूकुल रॉय के साथ उन्होंने सातवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई. रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों के दम पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली. जबकि अनूकुल रॉय ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए. (SCORECRAD)

इससे पहले, ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 8.4 ओवरों में 81 रन की साझेदारी की. सूर्यवंशी महज 4 रन से अर्धशतक चूके. उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाए. इसके बाद जायसवाल ने ध्रुव जुरेल (5) के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 16 रन की साझेदारी की. आलम ये रहा कि टीम ने 99 के स्कोर तक जायसवाल का विकेट भी खो दिया था.

जायसवाल 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही. इस बीच कप्तान रियान पराग ने 12 रन, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने महज 14 रन देकर 3 विकेट निकाले. सुनील नरेन के हाथ 2 विकेट लगे.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थीं दोनों टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और रवि बिश्नोई.

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals IPL 2026 Highlights Straight from  Eden Gardens, Kolkata


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com