विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2026

अक्षय कुमार ने लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का उठाया था फायदा? एक्ट्रेस ने किया साफ, बोलीं- उन्होंने देखा कि दो कम उम्र की लड़कियां...

Lara Dutta On Akshay Kumar: लारा दत्ता ने प्रियंका चोपड़ा का जिक्र करते हुए बताया कि अक्षय कुमार उनके डेब्यू के दिनों में अंदाज फिल्म के सेट पर काफी प्रोटेक्टिव थे. 

अक्षय कुमार ने लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का उठाया था फायदा? एक्ट्रेस ने किया साफ, बोलीं- उन्होंने देखा कि दो कम उम्र की लड़कियां...
लारा दत्ता ने की अक्षय कुमार की तारीफ
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार ने 90 के दशक से अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया. उनमें लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने साथ में अपने करियर की शुरुआत की. दोनों ने 2000 में ब्यूटी पेजेंट जीता और अक्षय कुमार की फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि प्रियंका चोपड़ा की सनी देओल के साथ फिल्म हीरो द लव स्टोरी ऑफ स्पाई पहले रिलीज हो गई थीं. लेकिन बॉलीवुड में वह नई ही थीं. इसी बीच एटीएनकैनेडा के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए लारा दत्ता ने बताया कि अक्षय कुमार कितने प्रोटेक्टिव थे और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और उन्हें करियर की शुरुआत में गाइड किया. 

अंदाज फिल्म में किया अक्षय कुमार के साथ काम

अंदाज के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर जीतने के सवाल पर लारा दत्ता ने कहा, "बेशक मेरे साथ अक्षय कुमार थे, जिन्हें मैं आज इस इंडस्ट्री में अपना दोस्त, फिलॉसफर और गाइड मानती हूं. आपके आस-पास ऐसा माहौल होना, जहां आप सुरक्षित महसूस करें और किसी भी तरह से आपका शोषण न हो और ऐसे लोग जो आपका ख्याल रखें. यह बहुत बड़ी बात है. अक्षय भी हमेशा से मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव रहे हैं."

ये भी पढ़ें- वॉन्टेड गर्ल आयशा टाकिया की 4 फोटो, मनाया 40वां जन्मदिन, सलमान खान की हीरोइन ने शादी के लिए अपनाया इस्लाम

अक्षय कुमार की लारा दत्ता ने की तारीफ

आगे उन्होंने कहा, "प्रियंका और मैंने लगभग एक ही समय पर इस इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने देखा कि दो कम उम्र की लड़कियां, आंखों में बड़े-बड़े सपने लिए बिना किसी गाइडेंस या दिशा के यहां आई हैं और उन्होंने कभी भी इस बात का फायदा नहीं उठाया. आज मुझे लगता है कि वह एक बेहद समझदार और दुनियादारी जानने वाले इंसान हैं. उन्हें इस इंडस्ट्री की नस-नस की जानकारी है. उन्हें पता है कि यहां क्या चलता है. इसलिए, इस लिहाज से मुझे आगे बढ़ने के लिए एक बहुत ही मजबूत सहारा मिला." 

अंदाज फिल्म के बारे में 

राज कंवर द्वारा निर्देशित अंदाज में काजल के रोल में लारा दत्ता, जिया के रोल में प्रियंका चोपड़ा और राज के रोल में अक्षय कुमार नजर आए थे. फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं 2024 में फिल्म को दो दशक बीत चुके हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया था और अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की थी.  

ये भी पढ़ें- 4 महीने पहले रिलीज होनी थी फिल्म, रिलीज डेट का पता नहीं हो गई लीक, भड़के कमल हासन बोले- पायरेसी सिस्टम की नाकामी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Lara Dutta, Priyanka Chopra, Lara Dutta On Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com