विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने ढेर सारी तस्वीरों में सलमान खान- ऐश्वर्या राय की फोटो भी कर दी शेयर, वायरल हुई तो फैंस ने दिया रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ यहां और कुछ वहां की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फैंस की नजर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म के एक सीन की फोटो पर पड़ी है. 

प्रियंका चोपड़ा ने ढेर सारी तस्वीरों में सलमान खान- ऐश्वर्या राय की फोटो भी कर दी शेयर, वायरल हुई तो फैंस ने दिया रिएक्शन
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन पर भी एक पोस्ट शेयर किया था. वहीं अब अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण वह चर्चा का विषय बन गई हैं. दरअसल, अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ यहां कुछ वहां के कैप्शन के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें अपनी फैमिली के साथ मस्ती से लेकर उन्होंने कौनसी फिल्में देखकर दिन बिताया इसकी झलक देखने को मिलती है. लेकिन उनकी इन ढेर सारी तस्वीरों में सलमान खान और ऐश्वर्या की फोटो ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. 

ऐश्वर्या राय और सलमान खान की शेयर की तस्वीर

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में माधुरी दीक्षित की फिल्म और ऐश्वर्या राय-सलमान खान की हम दिल दे चुके सनम की झलक देखने को मिलती है. फोटो देखने के बाद फैंस का भी रिएक्शन सामने आया है. एक यूजर ने लिखा, एश बी लाइक, उसके साथ क्यों प्रियंका- क्यों. दूसरे यूजर ने लिखा, सलमान और ऐश्वर्या. इसके साथ हार्ट इमोजी भी कमेंट सेक्शन में शेयर की गई हैं. 

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के पापा का क्रश थी ये सुपरस्टार, शादी की खबर सुन आए थे आंसू, सुनीता आहूजा ना होती तो गोविंदा करते डेट

ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता

बॉलीवुड के चर्चित एक्स कपल सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता पुराना है, जो आज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. हालांकि एक वक्त ऐसा था. जब दोनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल थे. दोनों की मुलाकात 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान हुई थी. जहां से उनकी कैमेस्ट्री प्यार में बदली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता करीब 3 साल चला, लेकिन 2002 में ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप काफी पॉपुलर और कड़वे नोट पर खत्म हुआ. इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और अब उनकी बेटी आराध्या है. वहीं सलमान खान आज भी बैचलर हैं. जबकि उनका नाम यूलिया वंतूर के साथ अक्सर जोड़ा जाता है. 

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार की पोती है बॉलीवुड की सुपरस्टार, जिनके पति ने दीं हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म, करिश्मा, रवीना, माधुरी पर पड़ी थीं भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Salman Khan, Aishwarya Rai, Hum Dil De Chuke Sanam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com