विज्ञापन

TCS के बाद D-Mart में धर्मांतरण का मामला, अश्विन से मुस्तफा शख्स बना तो मच गया बवाल

शिर्डी के DMart स्टोर में एक कर्मचारी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है. इन दिनों नासिक टीसीएस में धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है. ऐसे में DMart के केस से राज्‍य में बवाल मच गया है.

TCS के बाद D-Mart में धर्मांतरण का मामला, अश्विन से मुस्तफा शख्स बना तो मच गया बवाल
  • महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित DMart स्टोर में एक कर्मचारी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगा है
  • आरोप है कि सोहेल मनियार नामक कर्मचारी ने अश्विन नामक युवक का ब्रेनवॉश कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया था
  • विवाद बढ़ने पर शिर्डी के हिंदू संगठनों के पदाधिकारी DMart स्टोर पहुंचे और प्रबंधन से जवाब मांगा गया
शिर्डी:

महाराष्ट्र में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सामने आए कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न के मामले के बाद अब शिर्डी के डीमार्ट (D Mart) स्टोर में भी इसी तरह के आरोप सामने आए हैं. शिर्डी स्थित DMart में काम करने वाले एक युवक अश्विन को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि स्टोर के ही एक अन्य कर्मचारी सोहेल मनियार ने अपने सहकर्मी का 'ब्रेनवॉश' कर उसे धर्म बदलने के लिए उकसाया.

हिंदू युवक ने नाम बदलकर रख लिया 'मुस्‍तफा'

दावा किया जा रहा है कि संबंधित युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नाम बदलकर 'मुस्तफा' कर लिया है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद शिर्डी के कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, DMart स्टोर पहुंचे और प्रबंधन से जवाब मांगा. बताया जा रहा है कि स्टोर में करीब 150 लोग काम करते हैं और इसी संदर्भ में कथित धर्मांतरण की जानकारी मिलने के बाद विवाद बढ़ गया.

Latest and Breaking News on NDTV

शिर्डी में रात भर डटे रहे कार्यकर्ता 

डीमार्ट स्‍टोर के बाहर स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. घटना के बाद देर रात तक संगठन के कार्यकर्ता शिर्डी में डटे रहे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि हाल ही में नासिक स्थित टीसीएस में भी महिला कर्मचारियों के साथ कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण के प्रयासों के आरोप सामने आए थे, जिसकी  SIT द्वारा जांच चल रही है. इसके अलावा, शिर्डी क्षेत्र में ही कुछ समय पहले एक नाबालिग लड़की को शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें :- TCS केस नास‍िक: रजा रफीक ने भेजा मैसेज-'तुम मुझे पसंद हो, मेरी GF बन जाओ' मोबाइल ने उगला सच 

प्रशासन का कहना है कि मामला संवेदनशील है और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही मामला साफ हो पाएगा. शिर्डी के DMart में सामने आया यह कथित धर्मांतरण के मामले की जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. फिलहाल, नासिक TCS विवाद के बाद इस नए घटनाक्रम ने राज्य में एक बार फिर सामाजिक और राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें :- TCS Nashik Case: न‍िदा खान HR हेड नहीं? पिता के दोस्त का दावा-12 हजार रुपए थी उसकी सैलरी

लेखक के बारे में
img
अभिषेक सुरेशकुमार अवस्थी
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TCS Conversion Case, Conversion Case, Shirdi Conversion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com