प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून, 2013 को हुआ था.
- 4 साल तक कैंसर से पीड़ित रहे डॉ. अशोक चोपड़ा, 2013 में हुआ निधन
- पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कराया हवन
- पिता की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुईं प्रियंका ने साझा की बचपन की तस्वीरें
नई दिल्ली:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि देते हुए अपने पिता के साथ अपनी और परिवार की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून, 2013 को हुआ था. वह चार साल तक कैंसर से पीड़ित रहे थे. पिता की पुण्यतिथि के मौके पर प्रियंका चोपड़ा के घर शांति पूजन हुई. इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की. पिता-माता और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ भी उन्होंने बचपन की तस्वीरें पोस्ट की है.
प्रियंका ने शनिवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "परिवार के साथ घर में शांति पूजा, डैडी की छोटी बच्ची."
इनमें से एक तस्वीर प्रियंका के मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने के समय की हैं. इसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "परिवार एक साथ, मैं, मां, सिद्धार्थ और डैड."
एक अन्य तस्वीर में प्रियंका के पिता उनकी मां को लाल गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर प्रियंका के बचपन की है, जिसमें वह अपने पिता की गोद में हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "मेरे साथ एक बार और गाओ. डैडी और मैं. मैं आपको याद करती हूं डैड."
बताते चलें कि, हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के बाद प्रियंका दो और हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ सकती हैं. उनकी 'ए किड लाइक जेक' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' में काम करने को लेकर बातचीत चल रही है. वेबसाइट 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, प्रियंका जून में फिल्म 'ए किड लाइक जेक' की शूटिंग करेंगी. फिर टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' की शूटिंग शुरू करने से ठीक पहले 'इजन्ट इट रोमांटिक' का शेड्यूल पूरा करेंगी.
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Father, Doctor Ashok Chopra, Priyanka Chopra Ashok Chopra, Madhu Chopra, Priyanka Chopra Childhood Photos, Priyanka Chopra Family