विज्ञापन

डॉक्टर मधु चोपड़ा ने बताया बोटोक्स से जुड़े मिथक और फैक्ट, क्यों और कब कराना चाहिए Botox

Corrective Botox: क्या आप भी सुंदर दिखने के लिए बोटोक्स कराने का सोच रही हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो डॉ. मधु चोपड़ा द्वारा शेयर वीडियो को एक बार जरूर देखें.

डॉक्टर मधु चोपड़ा ने बताया बोटोक्स से जुड़े मिथक और फैक्ट, क्यों और कब कराना चाहिए Botox
Dr Madhu Chopra: खूबसूरती और आत्मविश्वास का नया मंत्र.

सुंदर और जवां दिखना भला किसे पसंद नहीं है. आज के समय में हर कोई जवां और फ्रेश दिखने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहा है. बात जब स्किन केयर और एंटी-एजिंग की आती है, तो आज के समय में बोटोक्स की तरफ रुख कर रहे हैं. लेकिन इसका नाम सुनते ही कई लोगों के मन में डर या हिचक आ जाती है. लेकिन बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां और मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. मधु चोपड़ा ने इसी बारे में हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बहुत ही सरल तरीके से समझाया है कि बोटोक्स असल में क्या है और आपको कब और कैसे कराना चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

बोटॉक्स को लेकर मिथक और फैक्ट- (Myths and facts about Botox)

बोटॉक्स से फेस फ्रीज नहीं होता- 

​डॉ. मधु चोपड़ा कहती हैं कि सबसे बड़ा मिथ यह है कि बोटॉक्स कराने से चेहरा प्लास्टिक जैसा या 'फ्रीज' दिखने लगता है. उनका कहना है कि ऐसा तभी होता है जब कोई अनुभवी डॉक्टर नहीं करता. अगर इसे सही मात्रा में और सही मांसपेशियों पर लगाया जाए, तो चेहरा बहुत नेचुरल और फ्रेश नजर आता है.

​डॉ. मधु की खास सलाह-

चेहरे के साथ रिस्क न लें. हमेशा किसी अनुभवी डॉक्टर से ही ट्रीटमेंट कराएं.

​बोटॉक्स मांसपेशियों को आराम देता है, जबकि फिलर्स चेहरे पर वॉल्यूम लाने के लिए होते हैं. दोनों अलग चीजें हैं.

डॉ. चोपड़ा का कहना है कि ये ट्रीटमेंट आपको बदलने के लिए नहीं, बल्कि आपका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए हैं.

क्या बोटोक्स आपको बदल देता है?

डॉ. मधु चोपड़ा का कहना है कि बोटोक्स का मतलब खुद को बदलना या किसी और जैसा दिखना बिल्कुल नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह खुद को बनाए रखने (Maintenance) के बारे में है.

प्रिवेंटिव या करेक्टिव कौन सा है बेहतर?

वीडियो में डॉ. चोपड़ा ने दो अहम पहलुओं पर बात की है- प्रिवेंटिव (बचाव) और करेक्टिव (सुधार).

प्रिवेंटिव बोटोक्स- इसका मतलब है कि झुर्रियां गहरी होने से पहले ही उनका इलाज शुरू कर देना. आजकल कम उम्र के लोग भी इसे अपना रहे हैं ताकि भविष्य में चेहरे पर गहरी रेखाएं न पड़ें। यह आपकी स्किन को लंबे समय तक स्मूथ रखने में मदद करता है.

करेक्टिव बोटोक्स- यह उन लोगों के लिए है जिनके चेहरे पर महीन रेखाएं (Fine lines) और झुर्रियां दिखने लगी हैं. यह इन रेखाओं को हल्का (Soften) करने में मदद करता है, जिससे चेहरा थका हुआ दिखने के बजाय फ्रेश और जवान नजर आता है.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में स्किन को टैनिंग, सनबर्न और रूखेपन से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com