'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में दिशा बनी हैं धोनी की प्रेमिका, 'कैप्‍टन कूल' से मिलने को हैं बेताब

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में दिशा बनी हैं धोनी की प्रेमिका, 'कैप्‍टन कूल' से मिलने को हैं बेताब

फिल्‍म के एक दृश्‍य में सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी

खास बातें

  • दिशा पटानी बोलीं, पता नहीं धोनी से कब मिल पाऊंगी
  • टाइगर श्रॉफ के साथ म्‍यूजिक वीडियो में भी दिख चुकी हैं
  • फिल्‍म में धोनी की पत्‍नी साक्षी की भूमिका में हैं कियारा आडवाणी
मुंबई.:

बॉलीवुड फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के साथ करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री दिशा पटानी ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए उत्साहित हैं.

फिल्म के मुख्य किरदार की प्रेमिका बनी दिशा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कब धोनी से मिलूंगी, लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं और मैं उनसे फिल्म और उनके किरदार के बारे में बात करूंगी.' इससे पहले दिशा तेलुगू फिल्म 'लोफर' में दिखाई दी और टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं.

'एमएस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में हैं जबकि कियारा आडवाणी उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका में हैं.दिशा फिल्‍म में धोनी के पहले प्यार प्रियंका झा की भूमिका में हैं.

उन्होंने कहा,'फिल्म के कलाकार वास्तविक जीवन के पात्रों से प्रेरित हैं, इसलिए आपको कियारा के किरदार में साक्षी और धोनी की भूमिका में सुशांत दिखाई देंगे. उम्मीद है धोनी प्रियंका को मुझमें देखेंगे.'दिशा जैकी चैन अभिनीत फिल्म 'कुंग फू योगा' में भी दिखाई देंगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com