SRH vs RCB IPL 2026, Virat Kohli No Handshake With Travis Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शुक्रवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान सुर्खियां बटोरते दिखे. कोहली सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि ट्रेविस हेड के साथ नोकझोंक को लेकर भी चर्चा में रहें. हैदराबाद से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत मिली थी. इस दौरान कोहली को ट्रेविस हेड को इशारों में गेंदबाजी के लिए आने को कहा. कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे, जबकि वेंकटेश अय्यर लगातार शिवांग कुमार के खिलाफ बाउंड्री लगा रहे थे. इसके बाद विराट कोहली लगातार ट्रेविस हेड को कुछ कहते हुए दिखाई दिए. कोहली ने ट्रेविस हेड को क्या कहा, यह तो साफ नहीं है. लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब किंग कोहली ने हेड को हाथों से इशारा देकर दूर जाने को कहा. हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान तो थी, लेकिन कोहली का आक्रमक अंदाज रहा. वहीं मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक के लिए आए तो कोहली ने इस दौरान ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेविस होड को उम्मीद थी कि कोहली हाथ मिलाएंगे, लेकिन कोहली ने कोल्ड वॉर जारी रखने का फैसला लिया शायद!
#ViratKohli 🆚 #TravisHead 🥵🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
Tensions rise in high voltage clash🔥#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #SRHvRCB | LIVE NOW ➡️https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T
Virat Kohli ignored Travis Head when he tried to shake hands with him after the match 😭#SRHvsRCB pic.twitter.com/urAY79pYQ0
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 22, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं