मेरी जोड़ी सिर्फ़ रणवीर सिंह के साथ नहीं रणबीर कपूर के साथ भी जमती है : दीपिका

मेरी जोड़ी सिर्फ़ रणवीर सिंह के साथ नहीं रणबीर कपूर के साथ भी जमती है : दीपिका

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि उनकी जोड़ी रणवीर सिंह और रणबीर कपूर, दोनों के साथ अच्छी लगती है। दीपिका की रणवीर सिंह के साथ फ़िल्म 'बाजी राव मस्तानी' और रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म 'तमाशा' आने वाली है इसलिए ये सवाल बार-बार दीपिका और रणवीर से पूछे जा रहे हैं की दीपिका की जोड़ी किसके साथ ज़्यादा अच्छी लगती है, रणवीर सिंह के साथ या रणबीर कपूर के साथ।

 

दरअसल ये सवाल इन दोनों से इसलिए भी पूछे जा रहे हैं क्योंकि दीपिका और रणबीर कपूर बहुत ख़ास दोस्त थे और बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार के रिश्ते में भी थे जो रिश्ते टूट चुके हैं और दीपिका का ये रिश्ता अब रणवीर सिंह के साथ बन चुका है।
 

पिछले हफ़्ते बाजी राव के प्रमोशन के समय रणवीर से जब मीडिया ने पूछा था कि दीपिका की जोड़ी किसके साथ ज़्यादा अच्छी लगती है तब रणवीर ने कहा था कि मेरे साथ ज़्यादा अच्छी लगती है और मेरी जोड़ी ज़्यादा हॉट लगती है। वहीं दीपिका ने इस सवाल का संभलकर जवाब दिया और कहा, 'मेरी जोड़ी किसी एक के साथ नहीं, रणवीर और रणबीर, दोनों के साथ अच्छी लगती है।'
 

फ़िल्म 'बाजी राव मस्तानी' के प्रमोशनल इवेंट पर दीपिका ने आगे ये भी कहा, 'हमारी जोड़ी अलग-अलग फिल्मों पर डिपेंड करती है। रणबीर कपूर के साथ लव स्टोरी में मैं अच्छी लगती हूं वहीं दूसरी तरफ़ रणवीर सिंह के साथ राम लीला हो या बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों में मैं अच्छी लगती हूं क्योंकि रणवीर के साथ ये किरदार और सेंसुअस हैं जो अच्छे लगते हैं। इसलिए मेरी जोड़ी किसी एक के साथ नहीं बल्कि दोनों के साथ अच्छी लगती है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com