विज्ञापन

अन्नू कपूर के रामायणम् पर बिगड़े बोल, फिल्म बनाने की क्या जरूरत, नितेश तिवारी कौन है, सीता की कास्टिंग को भी बताया गलत

सीनियर एक्टर अन्नू कपूर ने हाल में जूम से बातचीत में फिल्म रामायणम् को लेकर अपनी राय रखी. उनके मुताबिक इस फिल्म बनाया ही नहीं जाना चाहिए.

अन्नू कपूर के रामायणम् पर बिगड़े बोल, फिल्म बनाने की क्या जरूरत, नितेश तिवारी कौन है, सीता की कास्टिंग को भी बताया गलत
अन्नू कपूर ने रामायणम् पर उठाए सवाल, बोले कौन है नितेश तिवारी?
Social Media
नई दिल्ली:

एक तरफ चारों तरफ नितेश तिवारी की 'रामायणम्' की चर्चा है तो वहीं अन्नू कपूर हैं जिन्हें इस बारे में भनक तक नहीं! अन्नू ने जूम के साथ एक खास बातचीत में कुछ इस तरह की बातें कि पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे. उनका पहला रिएक्शन तो ये था कि ये नितेश तिवारी हैं कौन? उन्हें ये तक नहीं पता था कि फिल्म रिलीज हो चुकी है या आना बाकी है. जब अन्नू कपूर ने इसे लेकर सवाल किया तो एंकर ने बताया कि ये फिल्म अभी रिलीज होनी बाकी है.

अन्नू कपूर की मानें तो रामायण बनाई ही नहीं जानी चाहिए. उन्होंने कहा, अब उसमें क्या बना लोगे? ज्यादा से ज्यादा रामानंद सागर की रामायण को टेक्नोलॉजी की मदद से शूं शां...फूं फां..और शोशेबाजी कर देंगे. लेकिन इसके बाद सोचो कि किसको कास्ट करेंगे. अन्नू ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सीता के रोल में साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाए. 'जूम' से बात करते हुए अन्नू इस प्रोजेक्ट को लेकर खुश नहीं दिखे सीनियर एक्टर ने सीता के रोल के लिए साई की कास्टिंग पर बात की और कहा कि मेकर्स को ऐसे आइकॉनिक किरदारों से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक अहमियत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए.

उन्होंने कहा, "लेकिन आपको यह समझना होगा कि आपने सीता के रोल के लिए किसे चुना है. माता सीता की पूजा एक मां के तौर पर की जाती है. इस देश में लोग भगवान राम को भगवान नारायण का अवतार मानकर पूजते हैं. कास्टिंग काफी सवालों के घेरे में है. फिल्म को रिलीज होने दीजिए." बता दें कि 24 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है. ये अपने आप एक अहम झलक है जिससे साफ हो जाएगा कि कास्टिंग पर उठ रहे सवाल जायज हैं या फिर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कास्टिंग में पूरी सूझबूझ और समझदारी से काम किया है.

यह भी पढ़ें: 2800 करोड़ बजट वाली 7 साल पुरानी वो फिल्म जिसके विलेन ने चुटकी बजाकर खत्म कर दी थी आधी दुनिया, द ओडिसी का कलेक्शन भी इसके आगे कुछ नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitesh Tiwari, Annu Kapoor, Sai Pallavi, Ranbir Kapoor, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com