विज्ञापन

रामायणम् में द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस बनीं सीता की बहन उर्मिला, 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में काम कर चुकी है आगरा की सोनिया

'रामायणम्' के ट्रेलर में हर एक किरदार को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है. इसी बीच हम आपको मिलवाने वाले हैं फिल्म में उर्मिला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनिया बालानी से.

रामायणम् में द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस बनीं सीता की बहन उर्मिला, 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में काम कर चुकी है आगरा की सोनिया
रामायणम् में कौन बनी हैं उर्मिला?
Social Media
नई दिल्ली:

रामायणम् का ट्रेलर 24 जुलाई को आ रहा है. सोशल मीडिया में सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रहा है. ज्यादातर फैन्स सिर्फ रामायणम् की ही बात कर रहे हैं. रणबीर कपूर और साई पल्लवी से लेकर बाकी किरदारों तक हर किसी की झलक लोगों का ध्यान खींच रही है. लेकिन इन सबके बीच एक किरदार ऐसा भी है जिसके बारे में आई अपडेट ने फैन्स को हैरान भी किया है. ये किरदार है सीता की बहन उर्मिला और इसे पर्दे पर निभा रही हैं एक बड़ी ही चर्चित फिल्म की एक्ट्रेस. दिलचस्प बात ये है कि ये एक्ट्रेस पहले टीवी पर अपनी पहचान बना चुकी हैं और बाद में कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

टीवी से शुरू हुआ सफर

सीता की बहन उर्मिला के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस सोनिया बालानी हैं. अगर आपको उनका चेहरा जाना-पहचाना लग रहा है. तो इसकी वजह ये है कि वो पिछले कई सालों से टीवी और फिल्मों दोनों में काम कर रही हैं. सोनिया ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'तू मेरा हीरो' और 'दिल दिया गल्लां' जैसे टीवी शोज में उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. टीवी पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया. साल 2016 में रिलीज हुई 'तुम बिन 2' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की. इसके बाद वो 'बाजार' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा चर्चा 'द केरल स्टोरी' से मिली. इस फिल्म में उन्होंने आसिफा बा का किरदार निभाया था.

अब 'रामायणम्' में निभाएंगी उर्मिला का अहम किरदार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सिंधी परिवार में जन्मीं सोनिया ने सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा से पढ़ाई पूरी की. एक्टिंग के लिए उनका जुनून उन्हें मायानगरी तक ले आया और आज वो लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं. अब सोनिया बालानी के करियर में एक और बड़ा पड़ाव जुड़ गया है. वो 'रामायणम्' में माता सीता की बहन उर्मिला का किरदार निभा रही हैं. जब से सोनिया का नाम रामायणम् से जुड़ा है उनके चाहने वालों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. यह सोनिया के लिए एक बड़ा प्लैटफॉर्म होगा. रामायणम् की कहानी में उर्मिला का किरदार हमेशा से बेहद खास माना जाता है. लक्ष्मण के वनवास के दौरान उनके त्याग और धैर्य की कहानी आज भी लोगों को इमोशनल कर देती है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सोनिया बालानी इस किरदार को बड़े पर्दे पर किस अंदाज में निभाती हैं.

यह भी पढ़ें: एटली ने देख लिया रामायणम् का ट्रेलर, 4000 करोड़ की फिल्म की झलक देख ये था सुपरस्टार डायरेक्टर का रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Balani, Ramayana, Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Nitesh Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com