विज्ञापन

एटली ने देख लिया रामायणम् का ट्रेलर, 4000 करोड़ की फिल्म की झलक देख ये था सुपरस्टार डायरेक्टर का रिएक्शन

रामायणम् का ट्रेलर आम जनता के लिए 24 जुलाई को आने वाला है लेकिन इससे पहले खास लोगों को ये ट्रेलर दिखाया जा चुका है. एटली ने भी ट्रेलर देखा और इसका रिव्यू कुछ इस तरह किया.

एटली ने देख लिया रामायणम् का ट्रेलर, 4000 करोड़ की फिल्म की झलक देख ये था सुपरस्टार डायरेक्टर का रिएक्शन
एटली को पसंद आया रामायणम् का ट्रेलर
Social Media
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायणम् का ट्रेलर अभी मार्केट में नहीं आया है लेकिन इससे पहले इसे लेकर अच्छा खासा माहौल सेट हो गया है. इसकी वजह है ट्रेलर को मिल रहे रिव्यूज. ये रिव्यू भी किसी सोशल मीडिया यूजर नहीं सुपर स्टार डायरेक्टर एटली की तरफ से आए हैं जिन्होंने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ में ऐसे पुल बांधे कि अब हर किसी को इसका इंतजार है. एटली ने स्टारकास्ट से लेकर भी अपनी राय रखी.

एटली को पसंद आया रामायणम् का ट्रेलर

एटली ने लिखा, मैं रामायणम् का ट्रेलर देखकर मंत्रमुग्ध हो गया हूं. नमित मल्होत्रा सर का क्या विजन है. नितेश तिवारी सर का क्या ही शानदार क्राफ्ट है. डायरेक्टर और प्रोट्यूसर की तारीफ के अलावा एटली स्टार कास्ट से भी काफी इम्प्रेस्ड दिखे. एटली ने आगे कहा, यश बेहद शानदार दिख रहे हैं. रणबीर कपूर का भी कोई जवाब नहीं. साई पल्लवी कमाल हैं. हर एक फ्रेम बहुत ही फ्रेश, ग्रैंड और मैजिकल लगता है. एटली ने आखिर में लिखा, यह बहुत ही एपिक लग रहा है. पूरी ब्लॉकबस्टर टीम को बधाई

रामायणम् की कास्ट

रामायणम् में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय समेत तमाम स्टार्स नजर आने वाले हैं. वहीं कुछ अपनी आवाज के जरिए फिल्म का हिस्सा बनेंगे. इनमें अनुपम खेर का नाम भी शामिल है. खबर है कि अनुपम खेर जटायु के किरदार के लिए आवाज देने वाले हैं. इससे पहले इस किरदार के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सामने आ रहा था हालांकि इस बारे में कोई कनफर्मेशन नहीं थी. अब अनुपम खेर को लेकर भी मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सोर्सेज ने अनुपम खेर नाम कनफर्म किया है.

24 जुलाई को आ रहा है ट्रेलर

रामायणम् भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को केवल पैन इंडिया नहीं बल्कि ग्लोबल अप्रोच के साथ बनाया जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो श्रीराम के रोल में रणबीर कपूर तो सीता मां के किरदार को साई पल्लवी निभाने जा रही हैं. इनके अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह जैसे तमाम नाम शामिल हैं. फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है. इसे लेकर फैन्स और सेलेब्स सभी में खासी एक्साइटमेंट हैं. 

यह भी पढ़ें: 2400 करोड़ की द ओडिसी ने 2 दिन में ही वसूले 2548 करोड़, जानें भारत से कमाए कितने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Entertainment, Atlee, Nitesh Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com