विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2017

जब मुंबई के स्‍कूल में बच्‍चों से मिलने पहुंच गया 'जग्‍गा' यानी रणबीर कपूर

रणबीर उर्फ ​​जग्गा ने बच्चों के साथ एक मजेदार क्विज भी खेली, जहां सभी बच्चों से फिल्म से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए कहा गया था.

जब मुंबई के स्‍कूल में बच्‍चों से मिलने पहुंच गया 'जग्‍गा' यानी रणबीर कपूर
नई दिल्‍ली: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'जग्‍गा जासूस' का जमकर प्रचार कर रहे हैं. इस फिल्‍म में खुद पहली बार स्‍कूल के लड़के का किरदार निभाने वाले रणबीर ने रविवार को मुंबई के कुछ स्कूल के बच्चों के साथ मजेदार बातचीत कर उनके साथ समय बिताया था. रणबीर ने बांद्रा में स्तिथ सेंट एंड्रयूज कॉलेज में स्कूल के बच्चों के साथ एक मजेदार बातचीत सत्र में हिस्सा लिया. अभिनेता के साथ खास मुलाकात करने के लिए वहां विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित थे. यह इवेंट एक मजेदार गतिविधि से भरपूर था, जहां सभी छात्रों को जग्गा मास्क पहना कर रंग योजनाओं के अनुसार बिठा दिया गया था. इस प्रोग्राम की शुरुवात बच्चों के डांस से हुई, जहां बच्चों ने फिल्‍म के गीत 'उल्ला का पठ्ठा' और 'गलती से मिस्टेक' पर डांस कर सबका मनोरंजन किया. इस डांस के दौरान रणबीर स्वयं को रोक नहीं पाए और डांस फ्लोर पर बच्चों के साथ डांस में शामिल हो गए.
 
ranbir kapoor
रणबीर उर्फ ​​जग्गा ने बच्चों के साथ एक मजेदार क्विज भी खेली, जहां सभी बच्चों से फिल्म से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए कहा गया था. अभिनेता ने बच्चों के साथ न केवल बातचीत की, बल्कि स्कूल के बच्चों के साथ सवाल-जवाब के राउंड में भी शामिल हुए जहां रणबीर ने अपने बचपन की यादों पर भी रोशनी डाली. इस फिल्‍म में रणबीर का हेयर स्‍टाइल भी काफी जिज्ञासा का विषय है. ऐसे में अभिनेता ने कुछ बच्चों को चुना और स्टाइलिस्ट की सहायता से उन पर स्टाइल आजमाने की कोशिश की.
 
ranbir kapoor

'जग्गा जासूस' प्रभावी रूप से रणबीर उर्फ ​​जग्गा और कैटरीना उर्फ ​​श्रुति के कई उतार-चढ़ाव और साहसी क्षणों को दर्शाता हुआ नजर आएगा. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने जग्गा की दुनिया को देखने के लिए दर्शकों को ओर भी ज्‍यादा प्रत्यशित कर दिया है. यह फिल्म एक साहसी नाटक है जहां रणबीर का किरदार उनके लापता पिता की तलाश में है. अनुराग बसु द्वारा निर्देशित, डिजनी और पिक्चर शुरू प्रोडक्शन की जग्गा जासूस 14 जुलाई 2017 को रिलीज हो रही है.
लेखक के बारे में
img
इकबाल परवेज़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagga Jasoos, Ranbir Kapoor, Ranbir School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com