विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

'बरेली की बर्फी' का पहला पोस्टर जारी, किताब के पीछे छुपी नजर आ रही हैं कृति सेनन

कृति ने फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती कि अभी क्या पढ़ा. 'बरेली की बर्फी'..इसे आपके द्वारा पढ़े जाने का इंतजार है.. यह है फिल्म की एक झलकी.'

'बरेली की बर्फी' का पहला पोस्टर जारी, किताब के पीछे छुपी नजर आ रही हैं कृति सेनन
'बरेली की बर्फी' के पोस्‍टर में कृति सेनन.
  • 'बरेली की बर्फी' में साथ नजर आएंगे कृति, आयुष्‍मान और राजकुमार
  • आज रिलीज हुआ है फिल्‍म का पहला पोस्‍टर
  • 18 अगस्‍त को रिलीज हो रही है यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म
नई दिल्‍ली: कृति सैनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म 'बरेली की बर्फी' का पहला पोस्टर जारी किया. यह पोस्टर फिल्म के कुछ अलग हटके होने का हिंट दे रहा है. फिल्म के जारी किए गए पहले पोस्टर में फिल्‍म की हीरोइन कृति सेनन 'बरेली की बर्फी' नाम की एक किताब को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं. रंगीन फूलों के बैकग्राउंड में वह इस किताब को अपने सिर पर रखे दिखाई दे रही हैं. किताब के चलते कृति का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है. ट्विटर पर कृति ने फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती कि अभी क्या पढ़ा. 'बरेली की बर्फी'..इसे आपके द्वारा पढ़े जाने का इंतजार है.. यह है फिल्म की एक झलकी.'
 
अभिनेता राजकुमार राव ने पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, "इस किताब ने मेरी जिंदगी बदल दी. 'बरेली की बर्फी' की एक झलक देखिए.' वहीं एक्‍टर आयुष्मान खुराना ने लिखा, आपने कैसे इसे संभाला है कृति सैनन? यह किताब बहुत ही खास है. 'बरेली की बर्फी'.'
 

अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित 'बरेली की बर्फी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म में आपको थोड़ा सस्‍पेंस भी देखने को मिलेगा. यह फिल्म उत्तर भारत के शहर बरेली की स्थानीय संस्कृति पर आधारित है.
 
कृति सेनन 'बरेली की बर्फी' से पहले फिल्‍म 'राबता' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ चुकी हैं. हालांकि इन दोनों की यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है. वहीं आयुष्‍मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की फिल्‍म 'मेरी प्‍यारी बिंदू' भी बॉक्‍स ऑफिस पर ज्‍यादा कमाल नहीं कर सकी है. राजकुमार राव भी अभी तक 'टैप्‍ड' और 'बहन होगी तेरी' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं लेकिन उनकी भी यह फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है.

हाल ही में कृति सेनन फिल्‍म 'राबता' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं. देखें वीडियो-



फिल्म 'बरेली की बर्फी'18 अगस्त को रिलीज हो रही है. बता दें कि इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्‍म 'हसीना पारकर' भी रिलीज हो रही है, जिसमें श्रद्धा कपूर अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउस इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के किरदार में नजर आने वाली हैं.


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bareilly Ki Barfi, Bareilly Ki Barfi First Look, Kriti Sanon, Ayushmann Khurrana, Rajkumar Rao
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com