विज्ञापन

35 की कृति सेनन और 26 के कबीर बहिया; उम्र के फासले पर शुरू हुई चर्चा, जानें कौन हैं एक्ट्रेस के 'मिस्ट्री मैन'

क्या कृति सेनन खुद से 9 साल छोटे बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं? जानें कबीर की नेटवर्थ और उनकी वायरल लव स्टोरी की पूरी सच्चाई.

35 की कृति सेनन और 26 के कबीर बहिया; उम्र के फासले पर शुरू हुई चर्चा, जानें कौन हैं एक्ट्रेस के 'मिस्ट्री मैन'
बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं कृति सेनन?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. चर्चा है कि कृति खुद से 9 साल छोटे बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) को डेट कर रही हैं. जहां कृति 35 साल की हैं, वहीं कबीर की उम्र महज 26 साल है. अक्सर पार्टियों और ट्रिप्स पर साथ दिखने वाले इस कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके उम्र के फासले को लेकर बहस छिड़ गई है.

ये भी पढ़े: कौन बनाना चाहता था श्रीकृष्ण को बंदी, महाभारत के इस एपिसोड में मिलेगा जवाब, यूटयूब पर 20 मिलियन लोग जान चुके हैं उत्तर

कबीर से कितनी बड़ी हैं कृति
कृति सेनन और कबीर बहिया की उम्र में काफी अंतर हैं. एक्ट्रेस कबीर से 9 साल बड़ी हैं. कृति 35 साल की हैं और कबीर की उम्र सिर्फ 26 साल है. इतनी कम उम्र में भी कबीर ने एक मुकाम हासिल कर लिया है. वो एक बिजनेसमैन हैं और उनकी नेटवर्थ भी कृति से कई गुना ज्यादा है.

नूपुर की शादी में हुए शामिल
बता दें हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन शादी के बंधन में बंधे हैं. उनकी शादी बहुत ही धूमधाम से उदयपुर में हुई है. इस शादी में कृति के खास दोस्त कबीर भी शामिल हुए थे. दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट भी किया गया था. हालांकि दोनों ने ही इस दौरान कुछ नहीं कहा. आए दिन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आती रहती हैं मगर दोनों में से कोई भी इस पर रिएक्ट नहीं करता है.

कौन हैं कबीर बहिया
कबीर बहिया वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसे उन्होंने 2020 में बनाया था. उनकी फर्म एयरलाइन रिप्रजेंटेशन सर्विस में स्पेशलाइज रखती है. वो एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Kabir Bahia, Kriti Sanon Boyfriend, Actress Kriti Sanon, Kriti Sanon Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com