विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2016

हैप्पी बर्थडे : क्यों रणवीर सिंह नहीं लिखते अपना पूरा नाम, पढ़ें कुछ दिलचस्प बातें...

हैप्पी बर्थडे : क्यों रणवीर सिंह नहीं लिखते अपना पूरा नाम, पढ़ें कुछ दिलचस्प बातें...
नई दिल्ली: रणवीर सिंह आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव के किरदार से दर्शकों के बीच धूम मचाने वाले अभिनेता रणवीर कपूर इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वह बचपन से ही कलाकार बनना चाहते थे।
 
इसलिए नहीं लिखता अपना पूरा नाम
रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट के व्यापारी हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं। रणवीर गर्व के साथ खुद को 'मम्माज बॉय' कहते हैं। उन्होंने अपने नाम से भावनानी इसलिए हटा दिया, क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत लंबा था और फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उन्हें अधिक अहमियत नहीं मिलती।
 
छोड़ दिया था एक्टिंग करने का ख्याल
रणवीर हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे, लेकिन कॉलेज के दिनों में उन्होंने एक्टिंग करने का ख्याल छोड़ लेखन की ओर ध्यान केंद्रित किया। रणवीर ने इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। रणवीर वहां थियेटर स्टूडेंट थे।
 
रचनात्मक लेखन में भी थी खास रुचि
अभिनय के अलावा, रणवीर की रचनात्मक लेखन में भी खास रुचि थी और उन्होंने विज्ञापनों के क्षेत्र में कॉपी राइटर के तौर पर भी काम किया है। डिग्री प्राप्त कर भारत आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिंदी फिल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। रणवीर ने 2010 में यश राज फिल्म्स की नई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी फिल्म शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी। इसमें रणवीर ने दिल्ली के लड़के बिट्टू का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणवीर को उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
बचपन में मोटे थे रणवीर
रणवीर बचपन में मोटे थे और सोलह साल की उम्र से उन्होंने वजन कम करने के लिए वजन उठाना शुरू कर दिया। फिट रहने के लिए सही खाना, सही मात्रा में नींद और जबरदस्त मेहनत रणवीर के फिटनेस मंत्र हैं। रणवीर खुद को फिट रखने के लिए रोजाना ढाई घंटे तक कड़ी डाइट मेहनत करते हैं और उनके आहार में उबले अंडे, नमक और काली मिर्च जरूर शामिल होते हैं, जिनकी मात्रा में बदलाव लाया जाता है। इसके अलावा, आमतौर पर वह फल और मेवे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। केले और तरबूज जैसे वजन बढ़ाने वाले फल उनकी डाइट में शामिल नहीं हैं।
 
दीपिका के साथ जोड़ा जाता है रणवीर का नाम
वर्तमान में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर का नाम जोड़ा जाता है। इससे पहले उनका नाम अनुष्का शर्मा और हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना देओल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। आहना के साथ उनका नाम उनके फिल्मों में आने से पहले जुड़ा था। आईफा-2016 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों के लिए खास रहा। इसमें दोनों की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। वहीं दीपिका को फिल्म 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज के पहले रणवीर ने अपनी मम्मी को एक महंगी कार तोहफे में दी थी।

6 साल पहले शुरुआत की थी एक्टिंग
रणवीर ने 6 साल पहले अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 'बैंड बाजा बारात' (2010), 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल' (2011), 'बॉम्बे टॉकीज' (2013), 'लुटेरा' (2013), 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013), 'गुंडे' (2014), 'फाइंडिंग फैन्नी' (2014), 'किल दिल' (2014), 'हे ब्रो' (2015), 'दिल धड़कने दो' (2015), 'बाजीराव मस्तानी' (2015), 'बेफिक्रे' (2016) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
धनुष और नागार्जुन की फिल्म 'कुबेर' का पोस्टर रिलीज, इंटेस लुक ने बढ़ाई फैन्स के दिलों की धड़कन
हैप्पी बर्थडे : क्यों रणवीर सिंह नहीं लिखते अपना पूरा नाम, पढ़ें कुछ दिलचस्प बातें...
13 साल पहले धर्मेंद्र ने सरेआम हेमा मालिनी के लिए कही थी ये बात, सुनकर कहेंगे सच में यमला पगला दीवाना है ये जट्ट
Next Article
13 साल पहले धर्मेंद्र ने सरेआम हेमा मालिनी के लिए कही थी ये बात, सुनकर कहेंगे सच में यमला पगला दीवाना है ये जट्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com