विज्ञापन

रणवीर सिंह नहीं पवन कल्याण के आसपास, फ्लॉप फिल्म ने भी 150 करोड़ पार की ओपनिंग, अब धुरंधर 2 VS उस्ताद भगत सिंह

रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज और पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगीं. सुपरस्टार पवन कल्याण की पिछली फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़, जबकि धुरंधर ने 1,349 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

रणवीर सिंह नहीं पवन कल्याण के आसपास, फ्लॉप फिल्म ने भी 150 करोड़ पार की ओपनिंग, अब धुरंधर 2 VS उस्ताद भगत सिंह
धुरंधर से टकराएगी उस्ताद भगत सिंह
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. एक तरफ बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह धुरंधर 2 : द रिवेंज के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं, तो वहीं दूसरी ओर साउथ स्टार पवन कल्याण उस्ताद भगत सिंह के जरिए अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं. दिलचस्प बात यह है कि जहां रणवीर सिंह की फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं पवन कल्याण की स्टार पावर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक फ्लॉप मानी जाने वाली फिल्म ने भी ओपनिंग में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. ऐसे में जब दोनों सितारों की फिल्में आमने-सामने होंगी, तो यह टक्कर केवल फिल्मों की नहीं बल्कि दो अलग इंडस्ट्रीज की स्टार पावर की भी होगी.

कब रिलीज होंगी फिल्में 

Latest and Breaking News on NDTV

'धुरंधर 2: द रिवेंज' और उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगीं. स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज, धुरंधर का सीक्वल है. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. वहीं पवन कल्याण की एक्शन कॉमेडी तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की ये फ्लॉप फिल्म है वन डे में 14797 रन बनाने वाले खिलाड़ी की फेवरिट, मैच से पहले जरूर देखते हैं

कैसा रहा दोनों की पिछली फिल्म का प्रदर्शन 

Latest and Breaking News on NDTV

सुपरस्टार पवन कल्याण की पिछली फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG)' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. इस फिल्म ने पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में टॉप 10 में जगह बनाई थी. सैकनिल्क के अनुसार, द कॉल हिम ओजी को लगभग 144 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन 300 करोड़ रुपये तक सिमट गया था. वहीं, अगर रणवीर सिंह की धुरंधर की बात करें, तो फिल्म ने लगभग 1,349 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. हालांकि, फिल्म का डे वन कलेक्शन केवल 28 करोड़ रुपये था. 

टॉप 10 सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्में 

यहां दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी 10 भारतीय ओपनर्स की लिस्ट दी गई है - 

पुष्पा 2: द रूल (2024) : 275.20 करोड़ रुपये 

RRR (2022) : 223 करोड़ रुपये

बाहुबली - द कंक्लूजन (2017) : 217.00 करोड़ रुपये

कल्कि 2898 AD (2024) : 177.70 करोड़ रुपये

KGF: चैप्टर 2 (2022) : 159 करोड़ रुपये

सालार पार्ट 1: सीजफायर (2023) : 158.10 करोड़ रुपये

कुली (2025) : 153 करोड़ रुपये

दे कॉल हिम ओजी (2025) : 144 करोड़ रुपये

लियो (2023) : 142.90 करोड़ रुपये

देवरा: पार्ट 1(2024) : 142 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें- ऑस्कर में 6 पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ने 1000 करोड़ के बजट में बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे 1600 करोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com