सबसे लोकप्रिय हीरोइनों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण नंबर वन

सबसे लोकप्रिय हीरोइनों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण नंबर वन

दीपीका पादुकोण की फाइल तस्वीर

मुंबई:

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय हीरोइनों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण नंबर 1 के स्थान पर हैं। एक मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी रेटिंग वेबसाइट ओमैर्क्स ने 10 टॉप बॉलीवुड हीरोइनों की सालाना लिस्ट निकाली है और इसमें दीपिका पादुकोण ने पिछले साल नंबर 1 रहीं कैटरीना कैफ को मात दी है।
 
साल 2014-15 में आई दीपिका की दोनों फिल्में 'पीकू' और 'हैप्पी न्यू ईयर' हिट गई और इससे दीपिका को खासा फायदा हुआ। नंबर दो पर कैटरीना कैफ हैं।
 
पाया गया है कि कैट दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 25 साल के ऊपर के पुरुषों की पहली पसंद हैं, वहीं दीपिका 25 साल की महिलाओं में ज्यादा लोकप्रिय हैं। नंबर तीन पर विराजमान हैं, करीना कपूर खान, जिनकी पिछली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' सुपरहिट रही।
 
करीना कपूर खान ने प्रियंका चोपड़ा को मात देकर सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में चौथे स्थान पा लिया। वहीं माधुरी दीक्षित ने ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट को हरा कर पांचवां स्थान अपने नाम दर्ज किया।
 
ऐश्वर्या राय बच्चन छठी सबसे लोकप्रिय और आलिया भट्ट 7वीं सबसे लोकप्रिय हीरोइन हैं। सोनाक्षी सिन्हा और सोनम कपूर का लिस्ट में नामो-निशान नहीं है, वहीं काजोल, श्रद्दा और अनुष्का 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com