विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2015

दीपिका रणबीर कपूर की बजाय मेरे साथ ज्यादा हॉट लगती है : रणवीर सिंह

दीपिका रणबीर कपूर की बजाय मेरे साथ ज्यादा हॉट लगती है : रणवीर सिंह
मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह का मानना है कि उनकी मित्र दीपिका पादुकोण अपने पुराने प्रेमी रणबीर कपूर की बजाय उनके साथ ज्यादा हॉट लगती हैं। पर्दे पर दीपिका और रणवीर सिंह तथा दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी को पसंद करने वाले प्रशंसक अलग-अलग हैं।
 

हाल ही में जब 'तमाशा' के प्रमोशन के दौरान फिल्म निर्माता करण जौहर ने दीपिका से पूछा था कि वह पर्दे पर रणवीर या रणबीर में से किसके साथ अधिक हॉट लगती हैं? दीपिका ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया था।
 

यही सवाल जब रणवीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जाहिर है कि मेरे साथ... यह भी कोई सवाल है।' बुधवार को 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर से पूछा गया कि क्या वह वास्तविक जीवन में भी दीपिका से प्यार करते हैं, तो उनका जवाब था, 'बाजीराव और मस्तानी एक-दूसरे से प्यार करते थे। हम उनकी कहानी पर्दे पर पेश कर रहे हैं।'
 

अफवाहें हैं कि 2013 में 'राम लीला' में काम करने के बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, बाजीराव मस्तानी, Deepika Padukone, Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Bajirao Mastani