विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

अक्षय कुमार ने मानी गलती, बवाल होने के बाद हटाई PHOTO

अभिनेता अक्षय कुमार ने महिला वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान तिरंगा गलत तरीके से पकड़ रखा था, ऐसा करने पर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए. मामले पर हुए बवाल के बाद अक्षय कुमार ने माफी मांग ली है.

अक्षय कुमार ने मानी गलती, बवाल होने के बाद हटाई PHOTO
महिला वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने पहुंचे अक्षय कुमार.
  • लॉर्ड्स के मैदान में इंडिया-इंग्लैंड महिला क्रिकेट मैच देखने गए थे अक्षय
  • तिरंगा उलटा पकड़ने पर लोगों ने अक्षय की नागरिकता पर सवाल उठाए
  • बवाल होने के बाद अक्षय ने मांगी माफी, सोशल मीडिया से हटाई तस्वीर
नई दिल्ली: रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में आयोजित इंडिया-इंग्लैंड महिला क्रिकेट के फाइनल मैच को लेकर देश-दुनिया के सभी लोग उत्साहित रहे. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस मैच को देखने पहुंचे. ग्राउंड की एक खास तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वह तिरंगा लहराते दिखाई दे रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह थी कि अक्षय ने तिरंगा को उल्टी तरफ से पकड़ रखा था. ऐसी तस्वीर पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर अक्षय ट्रोल हुए. गौरतलब है कि तिरंगा में केसरिया रंग सबसे ऊपर होता है लेकिन अक्षय लॉर्ड्स के मैदान में जिस तरह से तिरंगा हाथ में लहराते हुए दिख रहे हैं उसमें केसरिया रंग नीचे है और हरा रंग ऊपर. सोशल मीडिया पर हुए बवाल के बाद अक्षय कुमार ने माफी मांग ली है. उन्होंने तस्वीर को भी सोशल मीडिया से हटा दिया है.मालूम हो कि, अक्षय कुमार द्ववारा रविवार को ट्वीट की गई तस्वीर पर 25 हजार लाइक्स और साढ़े चार हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल थे. अक्षय ने जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लोगों ने उन्हें सलाह देनी शुरु कर दी- तिरंगा उल्टा है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. कुछ यूजर्स ने उनकी नागरिकता पर भी सवाल उठाए. बता दें, अक्षय के पास ड्यूअल सिटिजनशिप (भारत और कनाडा) है.    
akshay kumar trolled

ये भी पढ़ें: हार के बावजूद टीम इंडिया पर बॉलीवुड ने भी उड़ेला प्यार, जानिए किसने क्‍या कहा​

मैच खत्म होने के बाद अक्षय ने टीम इंडिया की प्लेयर्स से बातचीत की, इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी.
इसके पहले अक्षय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि महिला विश्व कप 2017 फाइनल को देखने के लिए उन्होंने लंदन की ट्रेन नंगे पैर दौड़कर पकड़ी है.

ये भी पढ़ें: महिला क्रिकेट टीम को लेकर ऋषि कपूर के ट्वीट पर बवाल, देनी पड़ी सफाई​
बताते दें कि, फिलहाल अक्षय लदंन में फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग में व्यस्त हैं. 'गोल्ड' में अक्षय कुमार पहली बार एक्सल इंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं. 'गोल्ड' का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं, इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में टीवी अभिनेत्री मौनी राय की शुरुआत हो रही है.
 
इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी.
 
VIDEO: फिल्म 'रुस्तम' के लिए सम्मानित हुए अक्षय कुमार
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Womens World Cup 2017, Akshay Kumar Troll, Akshay Kumar Gold, Toilet Ek Prem Katha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com