विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2018

CBI के भीतर चल रही 'जंग' को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर हमला, पूछे इन 5 सवालों के जवाब...

सीबीआई के भीतर चल रही अंदरूनी लड़ाई को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री जांच को प्रभावित करना चाहते हैं?

CBI के भीतर चल रही 'जंग' को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर हमला, पूछे इन 5 सवालों के जवाब...
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला.
नई दिल्ली:
  1. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सीबीआई प्रमुख और रॉ प्रमुख को अपने आवास पर क्यों बुलाया? क्या प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के मामले की चल रही जांच को प्रभावित करना चाहते हैं?
  2. क्या प्रधानमंत्री व्यवस्थित रूप से सीबीआई, ईडी, एसएफआईओ, आयकर विभाग, सीबीडीटी, एनआईए जैसी प्रतिष्ठित जांच संस्थाओं को बंधक बनाकर उनकी स्वायत्तता को खत्म कर रहे हैं?
  3. सुरजेवाला ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सीबीआई और रॉ के अधिकारियों को अपने घर पर बुलाकर हिदायत दे सकते हैं? 
  4. कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि सीवीसी अपनी कानूनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बजाय चुप्पी क्यों साधे हुए है? क्या सीवीसी को भी कोई राजनीतिक व्यक्ति हिदायत दे रहा है?
  5. सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री असंवैधानिक रूप से जांच में दखल दे रहे हैं. उन्होंने अस्थाना का नाम लिए बगैर सवाल पूछा कि क्या गोधरा मामले में क्लीन चिट के बदले में CBI में नियुक्ति दी गई?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI Bribe Case, CBI, PM Modi, Randeep Surjewala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com