प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:
- ओडिशा के गोपालपुर जिले से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. इस जिले में सुबह करीब साढ़े पांच बजे तितली तूफान के आने की संभावना जताई जा रही है.
- चक्रवात पहुंचने के दौरान समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठने के भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मद्देनजर तुरंत स्थान खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
- एनडीआरएफ और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों को पहले ही संवेदनशील जिलों में तैनात कर दिया गया है. अभी तक सेना की मदद नहीं मांगी है. जरूरत पड़ने पर सेना की मदद ली जाएगी.
- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 'कोई भी हताहत ना हो' और आपदा के दौरान लोगों के रहने के लिए चक्रवात शरणार्थी शिविरों को तैयार रखने के लिए कहा है.
- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यभर में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं. गुरुवार को होने वाले कॉलेज छात्र संघ चुनाव भी रद्द कर दिए गए हैं.
- भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात 'तितली' पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर पिछले छह घंटे के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा और वह ओडिशा के गोपालपुर के दक्षिणपूर्व से करीब 280 किलोमीटर दूर है.
- तटीय ओडिशा के कुछ इलाकों में बुधवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने गुरुवार तक कई इलाकों में 'भारी से बहुत भारी वर्षा' और कुछ इलाकों में 'अत्यधिक भारी बारिश' का अनुमान जताया है.
- मौसम विभाग ने बताया कि गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, नयागढ़, कटक, जाजपुर, भद्रक और बालासोर जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हालात का जायजा लिया. उन्होंने गंजम, पुरी, खुर्दा, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के कलेक्टरों से तटीय क्षेत्र में निचले इलाकों में रह रहे लोगों से तुरंत घर खाली कराने के लिए कहा है.
- तूफान 11 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे तक जारी रहेगा और हवा की तीव्रता 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 165 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी. तूफान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पास से गुजरेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cyclone In Odisha, Cyclone Titli, Titli