विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

यूपी राज्‍यसभा चुनाव हुआ दिलचस्‍प: 10 सीटों पर 14 उम्‍मीदवार मैदान में, नरेश अग्रवाल बिगाड़ सकते हैं सपा-बसपा का 'खेल'

बीजेपी ने निर्दलीय उम्‍मीदवार अनिल अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा की है. वहीं बीजेपी की तरफ से सलिल विश्नोई और विद्यासागर सोनकर ने नामांकन दाखिल किया है जबकि इनके नाम की घोषणा पहले नहीं हुई थी.

यूपी राज्‍यसभा चुनाव हुआ दिलचस्‍प: 10 सीटों पर 14 उम्‍मीदवार मैदान में, नरेश अग्रवाल बिगाड़ सकते हैं सपा-बसपा का 'खेल'
संसद की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
  1. बीजेपी के कहना है कि उसके 11 उम्‍मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है लेकिन चुनाव में नौ ही रहेंगे और दो के नाम वापस लिए जाएंगे. 
  2. एक राज्‍यसभा सीट पर जीत के लिए औसत 37 विधायकों के वोट की जरूरत है. 
  3. आठ सीटों पर वोट करने के बाद बीजेपी के पास अतिरिक्त 28 विधायकों के मत बच रहे हैं और उसे जीत के लिए नौ और मतों की जरूरत होगी.
  4. बीजेपी के पास 311 विधायक हैं. बिजनौर के नूरपुर के विधायक लोकेंद्र सिंह के निधन से एक संख्या घटी है. 
  5. वहीं बीजेपी सदन में निर्दलीय रघुराज प्रताप सिंह और अमन मणि त्रिपाठी तथा निषाद के विजय मिश्र के वोटों पर अपना दावा करती है. 
  6. विधानसभा में सहयोगी दलों को मिलाकर बीजेपी के पास 324 विधायकों का समर्थन हासिल है. 
  7. जया बच्चन के मत आवंटित करने के बाद समाजवादी पार्टी के पास दस वोट बच रहे हैं. बसपा के 19, सपा के दस, कांग्रेस के सात और रालोद के एक वोट को मिलाकर कुल 37 हो रहे हैं. जो जीत के आंकड़े के बराबर हैं. 
  8. सपा सांसद नरेश अग्रवाल के बीजेपी में शामिल होने के बाद से समीकरण बदल गए हैं. सपा महासचिव रहे नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल सपा के विधायक हैं. ऐसे में नितिन अग्रवाल बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं. 
  9. 2016 के विधान परिषद और राज्यसभा के चुनाव में भी बीजेपी ने विपक्ष के वोटों पर सेंध लगाई थी. ऐसे में सपा, बसपा और कांग्रेस के विधायक अगर क्रॉस वोटिंग करते हैं तो नौवीं सीट पर बीजेपी चुनाव जीत सकती है. 
  10. बीजेपी ने निर्दलीय उम्‍मीदवार अनिल अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा की है. वहीं बीजेपी की तरफ से सलिल विश्नोई और विद्यासागर सोनकर ने नामांकन दाखिल किया है जबकि इनके नाम की घोषणा पहले नहीं हुई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Elections 2018, Rajya Sabha Elections, UP Rajya Sabha Elections, Naresh Agarwal, BJP, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com