विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2023

TIMELINE: अतीक की हत्या से लेकर यूपी में धारा 144 लागू होने तक, पढ़ें कब क्या-क्या हुआ

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद तथा उनके भाई और पूर्व विधायक अशरफ की शनिवार रात हुई हत्या पर राजनीतिक दलों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आयी है.

TIMELINE: अतीक की हत्या से लेकर यूपी में धारा 144 लागू होने तक, पढ़ें कब क्या-क्या हुआ
नई दिल्ली:
  1. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को शनिवार शाम पुलिस भारी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए. प्रयागराज मेडिकल कॉलेज लेकर गई थी. जहां उसका मेडिकल टेस्ट होना था. 
  2. मेडिकल जांच से पहले मीडियाकर्मी अतीक अहमद से कुछ सवाल कर रहे थे. इस बीच मीडिया कर्मियों के बीच से ही निकल कर तीन अपराधियों ने दोनों पर फायरिंग कर दी.
  3. अतीक अहमद और उसके भाई को 10 से अधिक गोली मारी गई और दोनों की ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 
  4. घटना में एक पत्रकार भी घायल हो गए, वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया.
  5. गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे. कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उसके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए. हालांकि, पुलिस ने जल्द हमलावरों को पकड़ लिया.
  6. सीएम योगी ने घटना के बाद तुरंत उच्‍चस्‍तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दिए हैं. मुख्‍यमंत्री ने तीन सदस्‍यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश भी दिए हैं. 
  7. विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह अपराध की पराकाष्ठा है. 
  8. पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर तीन पिस्तौल, एक मोटर साइकिल, एक वीडियो कैमरा और एक न्‍यूज चैनल का लोगो पड़ा मिला है. अंदेशा है कि तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आये और घटना को अंजाम दिया. उन्होंने अपने गले में पहचान पत्र भी लटका रखे थे. 
  9. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है. प्रयागराज में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया है. कुछ जगहों पर पथराव की भी खबर है.
  10. सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करें. सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atiq Ahmed, Atiq Shot Dead, Atiq Ahmed Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com