कुलभूषण जाधव मामले में राज्यसभा में सुषमा ने कहा, सुहागिनों को पाकिस्तान ने विधवा की तरह पेश किया
नई दिल्ली:
- विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने सुरक्षा के नाम पर परिवार के कपड़े तक उतरावा दिए. जाधव की मां हमेशा साड़ी पहनी है लेकिन उन्हें पहनने को सूट दिया गया.
- सुषमा ने जाधव की पत्नी के जूते रखवाने पर भी पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और कहा कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग में कहीं कोई चिप नहीं दिखा लेकिन पाकिस्तान ने चिप से जासूसी के आरोप लगाए.
- सुषमा स्वराज ने कहा कि जाधव की पत्नी के ही नहीं मां की भी बिंदी, चूडियां और मंगलसूत्र उतरावाया गया था. उन्होंने कहा कि सदन में बयान देने से पहले मैंने उनसे दोबारा पूछा था कि उन्होंने आपके साथ ऐसा किया था तो उन्होंने कहा कि उनकी भी बिंदी चूडियां उतरवाई गई थी.
- मंगलसूत्र उतराने से पहले कुलभूषण की मां ने पाकिस्तान के अधिकारियों से कहा था कि ये मेरा सुहाग का प्रतीक है और मैंने उसे कभी नहीं उतरा था लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी. उन्होंने बताया कि मंगलसूत्र ना देखकर कुलभूषण ने सबसे पहले उनसे पूछा था कि बाबा कैसे हैं.
- सुषमा ने कहा कि अपनी बात सही साबित करने के लिए पाकिस्तान जूते से शरारत कर सकता है.
- राज्यसभा में सुषमा ने कहा कि इस शर्मनाक बर्ताव के लिए पाकिस्तान को हमने नोट भेजकर अपनी आपत्ति जताई है.
- पाकिस्तान के बर्ताव को बेहद शर्मनाक था और इस मुलाक़ात को पाक ने प्रोपेगेंडा बनाया.
- उन्होंने कहा कि सरकार ने कुलभूषण जाधव को सुनायी गयी मौत की सजा पर सफलतापूर्वक रोक लगवायी है.
- सुषमा ने कहा कि जूते पर शरारत कर सकता है पाकिस्तान और एयरपोर्ट पर किसी को चिप नहीं दिखी?
- उन्होंने कहा कि जाधव दबाव में थे, पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं थे और मीडिया से जान-बूझकर जाधव के परिवार को तंग करवाया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sushma Swaraj, Sushma Swaraj Speech, Rajya Sabha, Loksabha, Kulbhushan Jhadav