श्रीलंका संकट: विरोध की शुरुआत से राष्ट्रपति राजपक्षे के भागने तक, जानिए आखिर कब क्या-क्या हुआ
श्रीलंका में बढ़ा विरोध प्रदर्शन
- 1 अप्रैल, 2022 - राष्ट्रपति राजपक्षे ने आपातकाल की घोषणा की; विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षाबल संदिग्धों को गिरफ्तार और हिरासत में ले सकते हैं
- 3 अप्रैल, 2022 - श्रीलंका मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, राष्ट्रपति राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे अलग-थलग
- 5 अप्रैल, 2022 - राष्ट्रपति ने बहुमत खोया, वित्त मंत्री अली साबरी ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफा दिया
- 10 अप्रैल, 2022 - श्रीलंका के डॉक्टरों का कहना है कि जीवनरक्षक दवाएं खत्म होने की ओर
- 12 अप्रैल, 2022 - कच्चा माल आयात के लिए विदेशी मुद्रा खत्म, 51 अरब डॉलर का विदेशी ऋण नहीं चुका पाया देश
- 19 अप्रैल, 2022 - पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को मार डाला, कई हफ्तों तक सरकार विरोधी प्रदर्शनों में पहली हताहत
- 9 मई, 2022 - सरकार समर्थकों की भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला किया; 9 की मौत, सैकड़ों घायल। महिंदा राजपक्षे का पीएम पद से इस्तीफा
- 10 मई, 2022 - लूटपाट या "जीवन को नुकसान पहुंचाने" में शामिल किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने का आदेश
- 10 जून, 2022 - यूएन ने श्रीलंका में गंभीर मानवीय संकट की चेतावनी दी; तीन-चौथाई से अधिक आबादी के समक्ष संकट
- 27 जून, 2022 - ईंधन की बिक्री निलंबित, सरकार का कहना है कि पेट्रोल-डीजल खत्म होने की कगार पर
- 1 जुलाई, 2022 - आईएमएफ ने श्रीलंका को कीमतों पर लगाम लगाने को कहा, मुद्रास्फीति 9वें महीने रिकॉर्ड ऊंचाई पर
- 9 जुलाई, 2022 - प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास में घुसे, गोटाबाया राजपक्षे भाग गए, पीएम विक्रमसिंघे के घर आगजनी
- 13 जुलाई, 2022 - राष्ट्रपति राजपक्षे सैन्य विमान से मालदीव रवाना, कोलंबो में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, आपातकाल घोषित