विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2018

आसियान देशों का झंडा लेकर निकलेगी इस बार की परेड, 69वें गणतंत्र दिवस की 10 खास बातें

गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित परेड में आज कई राज्यों, मंत्रालयों, आकाशवाणी और अन्य समेत 23 झांकियां राजपथ की शान बढ़ाएंगी. आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं. यहां भारत-आसियान सम्मेलन में शामिल होने आये आसियान देशों के नेता गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे.

आसियान देशों का झंडा लेकर निकलेगी इस बार की परेड, 69वें गणतंत्र दिवस की 10 खास बातें
10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि
नई दिल्ली:  
  1. आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं. 
  2. भारत-आसियान सम्मेलन में शामिल होने आये आसियान देशों के नेता गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे. 
  3. सभी मुख्य अतिथि सबसे पहले राष्ट्रपति भवन जाएंगे. फिर सुबह 9.35 बजे सभी को अलग-अलग कारों से समारोह स्थल जाएंगे. प्रोटोकॉल के मुताबिक सबसे पहले ब्रुनेई के प्रधानमंत्री और फिर थाईलैंड के राजा पहुंचेंगे. 
  4. परेड इंडिया गेट पर स्थित अमर ज्योति से शुरू होगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और तिरंगा को फहराकर राष्ट्रीयगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके बाद परेड शुरू होगी. 
  5. पहली बार इस परेड में बीएसएफ की महिला जवानों की मोटरसाइकिल सवार टुकड़ी करतब दिखाएगी. परेड में तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सलामी लेंगे. 
  6. सेना के जवानों के हाथों में 10 आसियान देशों के झंडे भी होंगे. वायुसेना के कई विमानों के साथ एमआई-17 और रुद्र सशस्त्र हेलीकॉप्टर भी फ्लाईपास्ट करेंगे. 
  7. सेना के टी-90 टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, आकाश मिसाइल सिस्टम भी परेड में शामिल होंगी. 
  8. पहली बार परेड में आकाशवाणी की झांकी होगी जो 23 झांकियों की अगुवाई करेगी. आकाशवाणी की झांकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक ‘मन की बात’ संबोधन की भी झलक होगी. 
  9. गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर के कई हिस्सों से आए करीब 61 आदिवासी मेहमानों को भी आमंत्रित किया है. 
  10. दिल्ली में सुरक्षा को लेकर 60,000 जवानों को तैनात किया गया है. जिसमें दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है. कई उंची बिल्डिंगों में स्नाइपर को तैनात किए गए हैं. लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Republic Day 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com