विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2019

'जमीं हो, आसमां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातें

पीएम मोदी ने कहा कि आज एक तरफ विकास का ठोस आधार है, दूसरी तरफ न नीति है, न विचार है, न ही नीयत है. आज एक तरह नए भारत के संस्कार हैं और दूसरी तरफ वंशवाद का बोलबाला है.

'जमीं हो, आसमां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
मेरठ:
  1. पीएम मोदी ने कहा, सुकमा के नक्सली हमले में शहीद शोभित शर्मा, पुलवामा में शहीद अजय कुमार को एक बार फिर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. चौधरी चरण सिंह को भी नमन करता हूं, उन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. चौधरी साहब देश के उन महान सपूतों में से हैं, जिन्होंने देश कि राजनीति को खेत खलिहानों और किसानों की और ध्यान देने के लिए बाध्य किया.
  2. उन्होंने कहा, जब मैंने आप सभी से प्यार मांगा था तो आपने भरपूर प्यार दिया था. यह भी कहा था कि आपके इस प्यार को प्यार सहित लौटाऊंगा. जो काम किया है उसका हिसाब भी दूंगा. साथ-साथ दूसरों का हिसाब भी लूंगा. ये दोनों काम साथ-साथ चलने वाले हैं. आप जानते हैं कि मैं चौकीदार हूं और चौकीदार कभी नाइंसाफी नहीं करता है. हिसाब होगा, सबका होगा, बारी बारी से होगा. 
  3. प्रधानमंत्री ने कहा, आने वाले दिनों में देश के सामने एनडीए सरकार के काम को रखूंगा और विरोधियों से पूछूंगा कि जब आप सरकार में थे तो आप नाकाम क्यों रहें. क्यों देश का भरोसा तोड़ा. साथियों, न नीति न विचार न ही कहीं नियत नजर आती है. एक तरफ फैसले लेने वाली सरकार है और दूसरी तरफ दशकों तक फैसले टालने वाला इतिहास मौजूद है. एक तरफ नए भारत के संस्कार है और दूसरी तरफ वंशवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. एक तरफ दमदार चौकीदार है और दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है.
  4. पीएम मोदी रैली में जनरैली को संबोधित किया, ''साथियों, हमारा विजन नए भारत का है. ऐसे भारत का जो अपने गौरवशाली अतित के अनुरूप ही वैभवशाली होगा. एक ऐसा नया भारत जिसकी नई पहचान होगी. देश में सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान होगा. सुरक्षा आतंकवाद, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ होगी. समृद्धि संस्कृति, आचार व्यवहार के लिए होगी और सम्मान बेटियों, वर्ग और देश के मान के अभिमान के लिए होगी. 
  5. पीएम मोदी ने कहा, जमीं हो, आसमां हो या फिर अंतरिक्ष, सर्जिकल स्ट्राइक का साहस आपके इस चौकीदार ने दिखाया है. चार दशक से हमारे सैनिक वन रैंक वन पेंशन मांग रहे थे, उसको पूरा करने का काम भी इसी चौकीदार ने किया. 
  6. पीएम मोदी बोले, देश के 12 करोड़ परिवारों को 75 करोड़ की मदद इसी चौकीदार ने किया. देश के गरीब को मुफ्त इलाज, देश के 34 करोड़ गरीबों के लिए जनधन योजना के तहत हमारी सरकार ने बैंक खाते खुलवाए. 
  7. मोदी ने कहा, आपने हमें सेवा करने का मौका दिया हमने करके दिखाया. देशभर में 10 करोड़ गरीब परिवारों के घर शौचालय को बहनों को इज्जत देने का सौभाग्य भी हमें मिला. देश के ढाई करोड़ गरीब परिवारों को पहली बार बिजली देने का काम हमने ही किया. सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला भी हमने ही दिया. 
  8. पीएम मोदी ने कहा, देश के करदाताओं को 5 लाख तक का कर, और कई लोगों के आय पर टैक्स जीरो करने की सुविधा हमने ही दिया. देश का कोई कोना नहीं है जो विकास के इस कामों से अछूत रहा है. 
  9. पीएम ने कहा, गुंडों और बदमाशों में अब डर और भय है. बेटियों के साथ अत्याचार करने वाले 800 बार सोचते हैं. ऐसे लोगों को देश के कानून ने फांसी तक का भी प्रावधान दे दिया है.
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम सभी मिलकर बीते 5 वर्षों में भारत को जिस स्थिति से निकालकर लाए है अब इस देश को और भी मजबूत करना है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, PM Modi, Meerut Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com