बारिश के चलते मुंबई में जगह-जगह पानी भरा
मुंबई:
- कल रात से शहर और उपनगरों में लगातार भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया है और कुछ जगहों पर रेल की पटरियां डूब गयी हैं.
- बारिश के कारण परेल, धारावी , माटुंगा और मुंबई में किंग सर्किल और दिवा, डोम्बिवली, कल्याण और अंबरनाथ सहित पड़ोस के ठाणे जिले के शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति है.
- मौसम विभाग ने महानगर और पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में दिन में बाद के समय में ‘‘भारी से भारी बारिश’ की चेतावनी जारी की है.
- मौसम विभाग की चेतावनी के चलते मुंबई में ऐहितियातन तौर पर सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिये गये हैं.
- इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में चिंचोटी झरने में फंसे 107 लोग फंस गये थे. हालांकि इसमें एक को छोड़कर सभी को बचा लिया गया था.
- लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है और कई जगहों पर पानी निकालने के लिये पंपों का इस्तेमाल करना पड़ा है.
- इस बारिश के चलते एक बार फिर से मुंबई में सभी तैयारियों की पोल-पट्टी खुल गई है और हर बार की तरह इस साल भी मुंबई पानी-पानी है.
- भारी बारिश के कारण बिजली गुल होने की वजह से महाराष्ट्र विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल सकी थी.
- मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक अजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि "अगले पांच दिनों में कोंकण, गोवा और मुंबई में भारी भारी बारिश की संभावना है."
- ऐसा लग रहा है कि मुंबई में अभी बारिश के चलते और हालात बिगड़ सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mumbai Rain, Mumbail Rain Badly Hits Normal Life