विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2017

इन वजहों से सोने की कीमत साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची- 5 खास बातें

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30,600 रुपये और 30,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

इन वजहों से सोने की कीमत साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची-  5 खास बातें
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
  1. बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा हाइड्रोजन बम का परीक्षण किए जाने के बाद भू-राजनीतिक तनाव के बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में लग गए.
  2. इससे सर्राफा बाजार में लिवाली का जोर बढ़ गया और विदेशी बाजारों में सोना 10 माह के उच्चतम स्तर को छू गया. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.71 प्रतिशत बढ़कर 1,333.80 डॉलर प्रति औंस हो गया.
  3. स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से भी सोना इस वर्ष के उच्चतम स्तर को छू गया.
  4. दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपये मजबूत होकर क्रमश: 30,600 रुपये और 30,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
  5. पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 350 रुपये की तेजी आई थी. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपये पर अपरिवर्तित रही. चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 41,700 रुपये प्रति किग्रा हो गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Prices, Bullion Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com