कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के लिए पार्टी का मेनिफ़ेस्टो जारी करते हुए
नई दिल्ली:
- कांग्रेस ने घोषणा-पत्र में नव कर्नाटक का संकल्प की बात कही है और किसानों की आजीविका के लिए आयोग बनाने की बात कही है.
- कांग्रेस ने कहा है कि वह पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देगी.
- कांग्रेस ने कहा है कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद लोकायुक्त के अधिकार को बहाल करेंगे.
- भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा है कि हमारा लक्ष्य ज़ीरो टॉलरेंस का रहेगा.
- कर्नाटक में कोई व्यक्ति स्टार्टअप शुरू करता है तो उसे 1 करोड़ तक की सब्सिडी दी जाएगी.
- सरकार बनने पर पंचायतों में मुफ़्त वाई-फ़ाई कनेक्शन भी दिया जाएगा.
- अगर कोई खिलाड़ी ओलिंपिक में मेडल जीतता है तो उसे एक करोड़ का ईनाम देने का वादा किया है.
- कांग्रेस ने युवाओं को लुभाने के लिए स्मार्टफोन देने का वादा किया है. घोषणा पत्र के अनुसार, कॉलेज जानेवाले युवाओं को स्मार्ट फ़ोन मिलेंगे.
- कांग्रेस ने घोषणा पत्र में ट्रांसजेंडरों को भी लुभाने की कोशिश की है. कांग्रेस ने निजी और सरकारी क्षेत्र में ट्रांसजेंडरों को आरक्षण देने की घोषणा की है.
- घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने महिलाओं को भी लुभाने की कोशिश की है. कांग्रेस ने BPL महिलाओं को PDS के ज़रिए मुफ़्त सैनिटरी पैड देने और सैनिटरी पैड पर टैक्स ख़त्म करने की घोषणा की है. वहीं असंगठित क्षेत्र में काम करनेवाली महिलाओं को हेल्थ कार्ड भी जारी किए जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Congress, Karnataka Assembly Election 2018, Karnataka Assembly Polls 2018, Congress Manifesto, Rahul Gandhi