फाइल फोटो
नई दिल्ली:
- यह रूट बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट (मैजेंटा) लाइन का हिस्सा है.
- मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने पिछले महीने 12.64 किलोमीटर वाले इस सेक्शन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दी थी.
- इस सेक्शन में मेट्रो की नई आधुनिक ट्रेनें चलेंगी, जो कि बिना चालक की मौजूदगी के भी चल सकती हैं
- इस रूट पर अत्याधुनिक संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण (सीबीटीसी) सिग्नल तकनीक भी सेवा में लगाई जाएगी जिसकी मदद से ट्रेन की आवाजाही 90-100 सेकंड के भीतर हो सकेगी.
- हालांकि प्रारंभिक अवधि में दो-तीन साल तक ट्रेन में चालक होंगे.
- फिलहाल नोएडा से दक्षिणी दिल्ली के इलाकों में जाने के लिए मंडी हाउस पर मेट्रो बदलकर ब्लू लाइन से वॉयलेट लाइन पर जाना होता है.
- नए सेक्शन के खुलने के बाद यात्री सीधे वॉयलेट लाइन पर स्थित कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे.
- वहीं बॉटनिकल गार्डेन से जनकपुरी वेस्ट (38.23 किलोमीटर) का पूरा कॉरिडोर जब खुल जाएगा तो नोएडा के यात्री हौज खास में ट्रेन बदलकर सीधे गुड़गांव जा सकेंगे.
- दिल्ली के बाहर पहली बार बॉटनिकल गार्डन एक ऐसा मेट्रो स्टेशन होगा, जहां पर मेट्रो की विभिन्न लाइनें आकर मिलेगी.
- परिचालन शुरू करने से पहले इस लाइन पर 13 से 15 नवंबर तक सुरक्षा जांच की गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Metro, Delhi Metro Magenta Line, Botanical Garden